बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gonda News: रानी बाजार में दवा के गोदाम में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ की दवाइयां जलकर हुई राख, देखें Video

by Anu Kadyan
अप्रैल 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गोंडा के रानी बाजार में स्थित दवा के थोक व्यापारी के गोदाम में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में गोदाम के भीतर रखी दवाइयां जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। स्टोर मालिक के अनुसार इस अग्निकांड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि दवाइयों के थोक व्यापारी श्रवण कुमार गुप्ता नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार के रहने वाले हैं। मुख्य सड़क पर उनकी नेशनल ड्रग हाउस के नाम से दवाइयों का गोदाम है। श्रवण ने बताया कि बुधवार शाम वह दुकान बंद करके घर लौट गए थे। गुरुवार सुबह अचानक स्टोर में आग लग गई। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा तो इसकी सूचना पुलिस और दमखल टीम को दी।‌ लेकिन जब तक दमखल टीम पहुंचती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में से लिया था।

RELATED NEWS

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 8, 2026
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

जुलाई 7, 2026

#Gonda : रानी बाजार में दवाई की दुकान में लगी आग

आग में जलकर लाखों की दवाइयां हुई खाक

शार्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण

घंटो बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू@gondapolice @dmgonda2 @fireserviceup @Uppolice pic.twitter.com/DbriDe2Wo9

— News1India (@News1IndiaTweet) April 20, 2023

गोदाम के भीतर से आग की लपटें निकलती देख इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और फायर बिग्रेड की छह गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा गोदाम जल चुका था। उसमें रखी गई दवाइयां राख में तब्दील हो चुकी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस बीच नगर कोतवाल काकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, हालांकि शॉर्ट सर्किट आग की वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Tags: Drug HouseGondaGonda Fire Incidentgonda newsNews1IndiaUP NewsUttar PradeshWholesalerगोंडागोंडा अग्निकांडगोंडा न्यूजड्रग हाउसथोक व्यापारीयूपी न्यूज
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Road Accident

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे...

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान...

Next Post

Surat: राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, सूरत सेशंस कोर्ट ने खारिज की अर्जी, अब खटखटाएंगे HC का दरवाजा...

UP Nikay Chunav: चिरगांव नगर पालिका सीट से निर्विरोध चुने गए BJP के संजले राजा, SP-BSP पार्टी के प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist