मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हरदोई: पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Ayushi Dhyani
मई 31, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुई पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में छींटाकशी करने पर तीन आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। विगत 28 मई को मुर्गी फार्म के बाहर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुर्गी फार्म पर पड़ा मिला शव

बताते चले कि मल्लावां थाना क्षेत्र के करवा में पूर्व प्रधान रामासरे का शव मुर्गी फार्म पर पड़ा मिला था। विगत 28 मई को छत विछत अवस्था में शव मिलने से गांव समेत इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ओमेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के विपिन,माधुरी,नीलम,शिव सिंह,रामनिवास व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्या में दो नामजद आरोपी समेत तीन लोग शामिल थे। जिसमें पुलिस ने मगरहा मोड़ से हत्या के नामजद आरोपी शिव सिंह,विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी विपिन शुक्ला का रिश्तेदार फरार है।

RELATED NEWS

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

सितम्बर 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

सितम्बर 7, 2026

तीन वर्षों से दोस्त है दोनों

गिरफ्तार किए गए आरोपियों शिव सिंह व विपिन शुक्ला ने बताया कि वह दोनों तीन वर्षों से दोस्त है। उनका एक दूसरे के घर तक आना जाना था इसी बीच शिव सिंह का विपिन की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसका विरोध पड़ोस में रहने वाले रामासरे ने किया और उनके परिवार पर छींटाकशी की थी। इसी के चलते दोनों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए शिव सिंह और विपिन शुक्ला ने प्लान बनाया। फिर विपिन शुक्ला ने अपने एक अन्य रिश्तेदार जिसका मृतक रामासरे से तीन वर्ष पूर्व विवाद हुआ था।

ईंट से किया हमला

उसको लेकर विगत 27 मई की रात तीनों ने मुर्गी फार्म पर सो रहे रामासरे पर ईंट से हमला कर दिया। जब तक रामासरे की मौत नहीं हो गई तब तक वह सिर और चेहरे पर वार करते रहे। जिसके बाद मौत होने की पुष्टि पर वह छोड़कर भाग गए। इस दौरान उन्होंने रामासरे के मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट को सुनसान स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और मोबाइल बरामद किया है।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मल्लावां थाना क्षेत्र में हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। प्रेम प्रसंग में छींटाकशी को लेकर विपिन शुक्ला,शिव सिंह और एक अन्य ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP Hindi NewsUpdateUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Ayushi Dhyani

Related Posts

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Kanpur house fire:कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Next Post

WRESTLERS PROTEST: पहलवानों के धरने में कई नए मोड़, बृजभूषण पर कई बड़े आरोप

IPL 2023 की ट्रॉफी तो जीती ही, साथ ही CSK ने किया ऐसा कारनामा जो कोई टीम नहीं कर पाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In