बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

600 परिवारों को जोशीमठ से निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैयार, बेघर होने वाले लोगों को इतने रुपये हर महीने किराए के लिए देगी धामी सरकार

by Anu Kadyan
जनवरी 7, 2023
in उत्तराखंड, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार जमीन धंसाव हो रहा है। हर घंटे घरों में दरारें बढ़ रह हैं। अब तक शहर के 603 मकानों में दरारें आ चुकी हैं। 100 से ज्यादा घरों की स्थिति खतरनाक हो चुकी हैं। जबकि एक मंदिर ढह गया हैं। 3000 से ज्यादा लोग हर वक्त दहशत में जी रहे हैं। स्थिती का जायजा लेने के लिए सीएम धामी जोशीमठ का दौरा किया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने प्रशासन को फौरन लगभग 600 परिवारों के घर खाली करने का आदेश दे दिए हैं। राज्य सरकार के आदेश अनुसार प्रशासन ने कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। अब तक 44 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है।

जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता- धामी

वहीं केंद्र सरकार ने धंसते जोशीमठ का “तेजी से अध्ययन” करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक समिति बस्तियों, बुनियादी ढांचे, इमारतों, राजमार्गों और नदी प्रणालियों पर भूमि धंसने के प्रभावों का अध्ययन करेगी।

RELATED NEWS

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

जुलाई 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

जुलाई 8, 2026

राज्य के सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि “लोगों के जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस कड़ी में अधिकारियों को जोशीमठ में रहने वाले लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है।” शहर के कई घरों में दरारें आ चुकी और जमीन लगातार धंस रही है।

वहीं सीएम धामी ने डेंजर जोन, सीवर और ड्रेनेज के ट्रीटमेंट के काम में तेजी लाने का आदेश देते हुए कहा कि जमीन पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के अलावा लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए।

जोशीमठ में पहला हादसा

जोशीमठ में शुक्रवार शाम एक मंदिर ढह गया, जबकि कई घरों में बड़ी दरारें आ गईं, जिससे बड़ी आपदा के डर से यहां रह रहे लोग काफी डरे हुए हैं।

वहीं सीएम धामी ने कस्बे में एक आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का आदेश दिया है। जहां राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल दोनों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। वहीं घटना में प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जोशीमठ के मौजूदा हालात का कारण जलवायु परिवर्तन और निरंतर बुनियादी ढांचे में किया जा रहा विकास है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक कालाचंद सेन ने बताया कि ये कारक हाल में सामने नहीं आए हैं, बल्कि इसमें बहुत लंबा समय लगा है।

रोका गया औली रोपवे का संचालान

बता दें कि जोशीमठ प्रमुख हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों जैसे बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब का प्रवेश द्वार है और चीन के साथ भारत की सीमा के पास प्रमुख सैन्य ठिकानों में से एक है। दरारें बढ़ने के कारण औली रोपवे का संचालन भी रोक दिया गया है। कस्बे का मारवाड़ी इलाका जमीन से पानी का रिसाव होने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों की मांग पर चारधाम ऑल वेदर रोड यानी हेलंग-मारवाड़ी बाईपास और एनटीपीसी की बिजली परियोजना जैसे मेगा परियोजनाओं से संबंधित सभी निर्माण गतिविधियों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

वहीं राज्य सरकार बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि जिन लोगों के घर प्रभावित हुए हैं और उन्हें खाली कराया जा रहा है उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से अगले छह महीने के लिए किराए के रूप में 4 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

Tags: 4 thousand rupees per monthChief Minister's Relief FundDhami governmentevacuate 600 familieshelicopterJoshimathNews1IndiaRENT
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Next Post

Air India Case: एयर इंडिया की फ्लाईट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी ने बताई इसके पीछे की वजह

Ahmedabad: इमारत की 7वीं मंजिल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से 40 लोग रेस्क्यू, 15 साल की बच्ची की मौत 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist