मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

लॉन्च होगा JIO का TRUE 5G बीटा ट्रायल, 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा , जानें 3 बड़ी खासियतें

by Anu Kadyan
अक्टूबर 6, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

• दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होंगी बीटा ट्रायल सर्विस

• JIO TRUE 5G ‘वेलकम-ऑफर’ सिर्फ इनविटेशन पर

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

• दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन

• ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा

• JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है

• अधिक जानकारी के लिए JIO.COM & MYJIO APP को देखें

140 करोड़ भारतीयों पर सीधा असर

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा।

यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस लॉन्च करेगी।

“वी केयर” यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का True-5G इसी मूल मंत्र पर बना है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों को यह पूरी तरह बदल कर रख देगा और 140 करोड़ भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

5G  डेटा के लिए Jio सिम बदलने की जरूरत नहीं

1. Jio True 5G वेलकम ऑफर Jio यूजर्स के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में आमंत्रण द्वारा लॉन्च किया जा रहा है

2. इन ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा

3. जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा परीक्षण सेवा को खोलने की घोषणा की जाएगी

4. उपयोगकर्ता इस बीटा परीक्षण का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।

5. आमंत्रित ‘Jio वेलकम ऑफर’ यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नहीं बदलना होगा। बस उसका मोबाइल 5g होना चाहिए। Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।

6. Jio सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ भी काम कर रहा है ताकि ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5G डिवाइस की व्यापक रेंज हो।

Jio 5G एक ट्रू 5G होगा

इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन  आकाश अंबानी ने कहा, “हमारे प्रधान मंत्री के आह्वान पर ही जियो ने भारत जैसे बड़े आकार के देश के लिए सबसे तेज़ 5G रोल-आउट की योजना तैयार की है। Jio 5G एक ट्रू 5G होगा, और हमारा मानना है कि भारत TRUE-5G से कम का हकदार नहीं है। Jio 5G दुनिया का सबसे एडवांस 5G नेटवर्क होगा, जिसे भारतीयों ने, भारतीयों के लिए बनाया है।

उन्होंने कहा कि “5G एक ऐसी सर्विस नही हो सकता जो कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए या सिर्फ बड़े शहरों तक उपलब्ध हो। यह पूरे भारत में हर नागरिक, हर घर और हर व्यवसाय के लिए उपलब्ध होना चाहिए। तभी हम अपनी पूरी अर्थव्यवस्था में उत्पादकता, कमाई और जीवन स्तर में मूलभूत बदलाव ला सकते हैं।“

JIO TRUE 5G की 3 खासियतें कौनसी है

स्टैंड-अलोन 5G

यह स्टैंड-अलोन नेटवर्क है यानी इस एडवांस 5जी नेटवर्क का  4जी नेटवर्क से कोई लेना देना नही है। जबकि अन्य ऑपरेटर 4जी-बेस्ड नेटवर्क लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा जियो के True 5G को मिलेगा। इसमें लो लेटेंसी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं।

स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण

700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज, 5जी स्पेक्ट्रम बैंड का सबसे बड़ा और सबसे उपयुक्त मिश्रण, जो जियो ट्रू 5जी को अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले बढ़त दिलाता है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण 700 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड स्पेक्ट्रम रखने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। इससे अच्छी इनडोर कवरेज मिलती है। यूरोप, अमेरिका और यूके में इस बैंड को 5जी के लिए प्रीमियम बैंड माना जाता है।

कैरियर एग्रीगेशन

कैरियर एग्रीगेशन नाम की एडवांस टेक्नोलॉजी 5जी की अलग अलग फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत “डेटा हाईवे” बनाती है। जो यूजर्स के लिए कवरेज, क्षमता, गुणवत्ता और किफायत का एक शानदार पैकेज है।

Tags: News1IndiaReliance jio
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Maharashtra Politics: झटका! शिंदे की दशहरा रैली में पहुंचे बालासाहेब के बेटे जयदेव ठाकरे, भड़कते हुए बोले उद्धव ठाकरे...

क्या सच में AltNews वाले जुबैर को मिलने जा रहा है नोबेल पुरस्कार या ये सिर्फ है अफवाह, जानिए क्या है पूरी वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist