बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Joshimath: आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली में हो रहे भू धंसाव से बढ़ी चिंता, हर घंटे बढ़ रही दरारें, साधु संतो ने लगाई मदद की गुहार

by Anu Kadyan
जनवरी 6, 2023
in उत्तराखंड, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव को लेकर अब तीर्थ पुरोहित और साधु संतो ने भी चिंता जाहिर की है। तीर्थ पुरोहित का कहना है कि जोशीमठ जिसे ज्योतिर्मठ भी कहा जाता है और आदि गुरु शंकराचार्य की तपोस्थली भी रही है, और इससे महत्वपूर्ण बात है कि जोशीमठ सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। चाइना बॉर्डर से लगे होने के नाते सामरिक दृष्टि से इस स्थान का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है।

जोशीमठ में रह रहे लोगों के लिए रहनेे और खाने की व्यवस्था करे राज्य सरकार

इसी को लेकर साधु संतों ने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव पर चिंता जाहिर की है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अभीमुक्तेश्वरनंद सरस्वती भी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ धार्मिक स्थान होने के नाते सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और वहां पर इस तरह से भू धंसाव होना चिंता की बात है। शंकराचार्य अभीमुक्तेश्वरनंद सरस्वती ने सरकार से मांग उठाई कि सरकार तत्काल जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के कारणों को जानने के लिए एक्सपर्ट की टीम भेजें और वहां रह रहे लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था तत्काल की जाए।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने से 576 घरों में दरारें आ गई हैं। जिसकी वजह से जोशीमठ में रहने वाले परिवार पलायन को मजबूर हो गए है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि घरों में दरारें आने के बाद अब तक कुल 66 परिवार पलायन कर चुके हैं।

हर घंटे बढ़ रही दरारें

इस बीच जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “अब सिंहधर जैन मोहल्ले के पास बद्रीनाथ एनएच और मारवाड़ी में वन विभाग की चेक पोस्ट के पास दरारें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह दरार हर घंटे बढ़ रही है जो बेहद चिंताजनक है।” 

वहीं जोशीमठ सिटी बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि मारवाड़ी के नौ घरों में दरारें आने की सूचना मिली है। इसके अलावा वार्ड की अधिकांश सार्वजनिक सड़कों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि जोशीमठ के मारवाडी वार्ड की जेपी कॉलोनी में भी जमीन से पानी का रिसाव हो रहा है।

‘576 घरों के 3000 से अधिक लोग प्रभावित’

शैलेंद्र पवार ने कहना है कि भूस्खलन से जोशीमठ के 576 घरों के 3000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि “नगर पालिका द्वारा सभी घरों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कई लोगों ने भूस्खलन के कारण अपना घर भी छोड़ दिया है।”

वहीं जोशीमठ नगर क्षेत्र की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माधवी सती के मकान को भी भूस्खलन ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। उनके घर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।

इस बीच माधवी सती ने कहा कि उनके पास एक खंडहर घर में रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। चमोली के डीएम ने भी इलाके का दौरा किया था। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला।

Tags: cracksJoshimathlandslidesNews1IndiaTaposthali of Adi Guru Shankaracharya
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Delhi: MCD के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा, मनोज तिवारी बोले- AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाया

Aarav Bhatia: क्यों अक्षय कुमार के बेटे को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका? मांगे कागजात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In