रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jwala Mandir: अंग्रेजों ने इस्तेमाल करना चाहा, अकबर ने बुझाना, 70 साल से वैज्ञानिक भी हैरान, जानें जमीन में जलती 9 ज्योतियों की मान्यता

by Anu Kadyan
नवम्बर 5, 2022
in अद्भुत कहानियां, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित मां ज्वाला देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। वहीं ज्वालामुखी मंदिर को जोता वाली मां का मंदिर और नगरकोट के नाम से भी जाना जाता है। ये भव्य मंदिर माता के अन्य मंदिरों की तुलन में बेहद अनोखा है। दरअसल यहां पर किसी मूर्ति की पूजा नहीं की जाती, बल्कि पृथ्वी के गर्भ से निकल रही नौ ज्वालाओं की पूजा की जाती है।

मां सती के 51 शक्तिपीठ में से एक इस मंदिर में नवरात्र में भक्तों का तांता लगा रहता है। कहा जाता है कि बादशाह अकबर ने इस ज्वाला को बुझाने की नाकाम कोशिशें की थी वहीं वैज्ञानिक भी आज तक इस ज्वाला के लगातार जलते रहने का कारण नहीं जान पाए हैं। देवी के इस मंदिर का प्राथमिक निमार्ण राजा भूमि चंद द्वारा करवाया था। इसके बाद 1835 में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसारचंद ने इस मंदिर का पूर्ण निमार्ण करवाया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

ज्वाला देवी का इतिहास और मान्यता

9 अलग-अलग जगहों से ज्वालाएं निकली होने के कारण ज्वाला देवी के मंदिर को जोता वाली मां का मंदिर भी कहा जाता है। कहा जाता है कि मां ज्वाला मंदिर की खोज पांडवों ने की थी। यह मंदिर देवी के 51 प्रमुख शक्ति पीठों में एक है। ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर देवी सती की जीभ गिरी थी।

ये भी कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया कि जमीन के अंदर से निकलती इस ज्वाला का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन वे इस भूगर्भ से निकलती इस ज्वाला का पता नहीं लगाने में नाकाम रहे कि आखिर इस ऊर्जा के निकलने का क्या कारण है।

क्या हुआ जब अकबर ने ज्लावा को बुझाना चाहा

दरअसल बादशाह अकबर ने इस मंदिर के बारे में सुनकर हैरान हो गया। वह अपनी सेना के साथ खुद मंदिर की तरफ चल पड़ा। मंदिर में जलती हुई ज्वालाओं को देख उसके मन में शंका हुई और इसके बाद बादशाह अकबर ने अपनी सेना को मंदिर में जल रही ज्वालाओं पर पानी डालकर बुझाने के आदेश दिए। लेकिन वो भी नाकाम रहे।

देवी मां की अपार महिमा देखकर अकबर ने सवा मन यानी पचास किलो का सोने का छतर देवी मां के दरबार में चढ़ाया। लेकिन माता ने उनका वह छतर कबूल नहीं किया। छतर गिर कर किसी अन्य पदार्थ में बदल गया। बादशाह अकबर का वह छतर आज भी ज्वाला देवी के मंदिर में रखा हुआ है।

70 साल से यहां तंबू गाड़ कर बैठे हैं भूगर्भ विज्ञानी

यही ही नहीं पिछले सात दशकों से भूगर्भ विज्ञानी यहां तंबू गाड़ कर बैठे हैं। वह भी जमीन से निकलती ज्वाला की जड़ तक नहीं पहुंच पाए।

इन सब से सिद्ध होता हैं की यहां ज्वाला प्राकृतिक और चमत्कारी रूप से निकलती है। इसी मंदिर किसी मूर्ति की पूजा नहीं होती बल्कि पृथ्वी के गर्भ निकली 9 ज्वालाओं की पूजा की जाती है। नहीं तो आज यहां बिजली का उत्पाद हो रहा होता और मंदिर की जगह मशीनें लगी होतीं।

जमीन में जलती 9 ज्वालाओं के नाम

दरअसल यहां पर पृथ्वी के गर्भ से 9 अलग अलग जगहों से ज्वालाएं निकल रही हैं जिसके ऊपर मंदिर का निर्माण किया गया है। वहीं इन 9 ज्योतियों को महाकाली, हिंगलाज, विंध्यवासिनी, अन्नपूर्णा, चंडी, महालक्ष्मी, अंजीदेवी, सरस्वती, अंबिका के नाम से जाना जाता है।

वहीं इस मंदिर का प्राथमिक निमार्ण राजा भूमि चंद ने और पूर्ण निर्माण 1835 में पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह और हिमाचल के राजा संसारचंद ने करवाया। इस मंदिर में हिंदुओं और सिखों की बहुत आस्था है।

Tags: 9 lights burning iAkbarbritishJwala MandirNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Sapna Choudhary: सपना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए, क्यों किया हजारों दर्शकों ने हंगामा?

Abbas Ansari: 9 घंटे में 90 सवाल... माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In