शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

कानपुर: कलमा पढ़ाए जाने के मामले में स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ हुआ केस दर्ज

by Web Desk
अगस्त 2, 2022
in धर्म, बड़ी खबर

कानपुर। प्रार्थना में कलमा पढ़ाए जाने के मामले में पी रोड स्थित फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ सीसामऊ थाना में बीतीरात को धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल के प्रर्थना सभा में कलमा पढ़ाया जा रहा है। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य का कहना स्कूल की प्रार्थना सभा में सभी धर्मों का पाठ कराया जाता है।

फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना में कलमा पढ़ाए जाने का मामला तब प्रकाश में आया जब रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो अभिभावक अभिषेक मिश्रा की ओर से रविवार को ट्वीट किया था, जिसमें अभिभावक आरोप लगा रहे थे कि स्कूल में बच्चों को एक विशेष समुदाय यानि कलमा पढ़ाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भारी संख्या में सोमवार सुबह अभिभावक स्कूल पहुंचे और गेट के बाहर प्रदर्शन किया। पार्षद महेन्द्र नाथ शुक्ला ने धरना दिया। विहिप के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

हंगामे की सूचना पाकर एडीएम सिटी अतुल कुमार और सीसामऊ एसीपी निशंक शर्मा मौके पर पहुंचे और समझाने के बाद अभिभावक शांत हुए। स्कूल प्रिंसिपल व बच्चों से मुलाकात की। स्कूल प्रॉस्पेक्टस में जो प्रार्थना लिखी थी, उसे देखा। अभिभावक अंकित गुप्ता का कहना था कि उनकी बेटी यहां आठ साल से पढ़ रही है। यहां तब से कलमा पढ़ाया जा रहा है और इसका अर्थ कभी नहीं बताया गया।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में करीब बारह वर्षों से प्रार्थनाएं चल रही है। इस संबंध में देरशाम को अभिभावकों की ओर से तहरीर दी गई और देर रात में स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने एवं धर्म परिवर्तन का मुकदमा किया है।

वहीं, स्कूल के प्रबंधक सुमित मखीजा ने अपना पक्ष रखते हुए कहाकि विद्यालय में सभी धर्म के बच्चे पढ़ते है। स्कूल में पिछले करीब 12 साल से सभी धर्मों के श्लोक, गुरुवाणी और दुआ का पाठ कराया जाता है। बच्चों की स्कूल की डायरी में भी इन्हें प्रकाशित किया गया है। इससे पहले कभी किसी विद्यार्थी के परिजन ने आपत्ति नहीं की थी। स्कूल प्रिंसिपल अर्चना ने बताया कि विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने सर्वधर्म प्रार्थना को बंद कर दिया है।

Tags: BJPcmyogikanpurKanpur NewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh

Web Desk

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

झारखंड विधानसभा सत्र : हंगामा करने पर बीजेपी के चार विधायक सदन से निलंबित

ED और CBI डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने पर SC नाराज, नोटिस भेज मांगा जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In