रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा को SC से मिली 8 हफ्ते की अंतरिम जमानत, यूपी सरकार ने जताया था विरोध

by Muskaan Rajput
जनवरी 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को बुधवार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा और जस्टिस जेके माहेश्वरी की बेंच ने 25 जनवरी को यह फैसला सुनाया. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को जमानत देने का विरोध किया था.

#Delhi : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बड़ी खबर

आरोपी आशीष मिश्रा को मिली अंतरिम जमानत

SC से 8 हफ्ते के लिए मिली जमानत #Ashishmishra #SupremeCourt pic.twitter.com/mNaiE2tRuL

— News1India (@News1IndiaTweet) January 25, 2023

योगी सरकार की दलील थी कि यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपियों को जमानत देने से समाज में गलत संदेश जा सकता है. आशीष मिश्रा एक साल से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में है. आपको बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई थी. उस दौरान प्रदर्शनकारी किसान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की रैली का विरोध कर रहे थे.

RELATED NEWS

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

यूपी पुलिस की एफआईआर के मुताबिक थार एसयूवी ने 4 किसानों को कुचल दिया, उसमें आशीष मिश्रा भी बैठे थे. किसानों को कुचलने की घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने एक चालक और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. जबकि एक पत्रकार की भी जान चली गई. अजय मिश्रा के साथ साथ अंकित दास, लतीफ काले, नंदन सिंह बिष्ट, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आशीष पांडे, शेखर भारती, लवकुश राणा, सुमित जायसवाल, शिशु पाल, रिंकू राणा, उल्लास कुमार त्रिवेदी और धर्मेंद्र बंजारा शामिल हैं. ये सभी आरोपी जेल में बंद हैं.

निचली अदालत ने मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर लगाया चार्ज

लखीमपुर खीरी कांड में निचली अदालत ने 6 दिसंबर 2022 को अजय मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या, किसानों की मौत में आपराधिक साजिश रचने जैसे आरोप तय किए थे. आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों पर आईपीसी की धारा 147-148 के तहत दंगा भड़काने, आईपीसी की धारा 302, 307 यानी हत्या का प्रयास, 326 यानी जानबूझकर खतरनाक हथियार से मौत कारित करने का आरोप लगाया गया है. चार्जशीट में सभी आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 120बी और धारा 177 के तहत आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें – राजधानी लखनऊ में ढही 4 मंजिला इमारत,3 की मौत,30 लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका,सैना का रेस्कयू जारी  

Tags: Ashish mishra newsLakhimpur Kheri CaseSupreme CourtUP Government
Share198Tweet124Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Reservation Sub Quota

Supreme Court: आरक्षण में आय आधारित सब-कोटा की मांग का केंद्र ने क्यों किया विरोध, जानिए सरकार की राय

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Reservation Policy: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें SC, ST, OBC और...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Live-in Relationship: शादी नहीं, फिर भी मिलेगी कानूनी सुरक्षा; महिलाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Live-in Relationship: सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...

Next Post

Lucknow Building Collapses: लखनऊ हादसे पर बड़ा एक्शन, सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश हिरासत में

Gautam Adani: सबसे अमीरों की लिस्ट में तीसरे से चौथे नंबर पर गौतम अडाणी, इतने मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist