शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Loksabha: अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन लोकसभा में लोकसभा में गरजे कई दिग्गज नेता, जानिए दिनभर क्या-क्या हुआ…

by Juhi Tomer
अगस्त 9, 2023
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय

नई दिल्ली। सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 8 अगस्त को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिन कुल 18 घंटे चर्चा होगी. आज सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले. उनके बाद कैबिनेट मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी और भोजनावकाश के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी.

सदस्यता बहाली के बाद पहली सदन में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा से राहत मिल गई है. अब उनकी लोकसभा सदस्यता भी बहाल हो गई. सदस्यता बलाही के बाद वायनाड सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही में पहली बार भाग लिया. राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

मणिपुर में सरकार ने की हिंदुस्तान की हत्या

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि, जब मैने सदन भाषण की शुरुआत की थी तो मैने बोला की भारत एक आवाज है. भारत हमारी जनता की एक आवाज है, दिल की आवाज है. मणिपुर में आपने इस आवाज की हत्या की. आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की. आप लोग देशप्रेमी नहीं बल्कि देशद्रोही हो. आपके प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि इन्होंने यहां पर हिंदुस्तान की हत्या की. आप लोग भारत मां के रखवाले नहीं बल्कि इसके हत्यारे हो. बता दें कि राहुल गांधी के भाषण के समय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनको कई बार टोका और उनको आदर से बात करने के लिए कहा. इस पर राहुल गांधी ने बोला कि जब मैं भारत मां की हत्या को लेकर बोल रहा हूं तो इसका मतलब अपनी मां की हत्या के बारे में बोल रहा हूं. मेरी दो मां है एक यहां और एक भारत मां. हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है लेकिन आप लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. क्योंकि आप लोग मणिपुर में हिंदुस्तान को मारने चाहते हैं.

सरकार पूरे देश को जलाने का काम कर रही

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, मोदी जी अपने दिल की बात नहीं सुनते हैं क्योंकि वो सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं, मोदी जी अडानी और अमित शाह की बात सुनते हैं. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जैसे रावण सिर्फ दो लोगों की बाते सुनता था मेघनाथ और कुंभकर्ण की ठीक उसी तरह पीएम मोदी भी सिर्फ दो लोगों की बातें सुनते हैं, अडानी और अमित शाह की. राहुल गांधी ने आगे कहा कि लंका को हनुमान ने नहीं बल्कि रावण के अंहकार ने जलाया था, रावण को राम ने नहीं मारा बल्कि उसके अंहकार ने मारा था. आप लोग पूरे भारत में केरोसिन फेंकने का काम कर रहे हैं. आपने मणिपुर को जलाया. आप हरियाणा को जला रहे हैं. आप लोग पूरे देश को जलाने में लगे हैं.

अहंकारी भेड़िया चींटी बन गया- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर महोदय मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं, पिछली बार मैने अडानी मुद्दे पर जोर से बोला जिससे कि सीनियर नेता को कष्ट हुआ. लेकिन आज मेरा भाषण दूसरी दिशा में जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि, मैं हर रोज 8-10 किलोमीटर पैदल चलता था, तो ये सोचता था कि मैं रोज 20 से 25 किमी. चल सकता हूं. मुझे अहंकार था लेकिन भारत अंहकार को सेकेंडों में मिटा देता है. इसके बाद दो तीन दिन में ही मेरे घुटनों में दर्द शुरु होने लगा और मेरा अहंकार मिट गया. अंहकारी भेड़िया चीटी बन गया.

कांग्रेस कई मुद्दों पर मौन साध लेती है- स्मृति ईरानी

राहुल गांधी के बाद सत्ता पक्ष से अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने उनका जवाब दिया. लोकसभा में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि, ‘ इनका (विपक्ष) का इतिहास खून से सना है. जिन भी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वो इनको कटघरे में नहीं ला सके. इसलिए इसका जिक्र में सदन में कर रही हूं. इनके नेता चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो और हमारे नेता तैयार थे, लेकिन ये भागे, हम नहीं. इनके भागने के पीछे क्या कारण है, जब गृह मंत्री अमित शाह जी बोलने लगेंगे तो ये लोग मौन साध लेंगे. स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, ये लोग कई चीजों पर मौन थे और आज भी मौन है. अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट में बताया गया है कि इनके भ्रष्टाचार की वजह से जीडीपी पर 9 फीसदी तक का असर पड़ेगा.

स्मृति ईरानी ने असम दंगों का किया जिक्र

कैबिनेट मंत्री ने लोकसभा में आगे कहा कि, साल 2005 में यूपीए सरकार को ये पता चल गया कि खुले में शौच की वजह से महिलाओं का रेप होता है, लेकिन इस पर भी ये लोग चुप थे. कैबिनेत मंत्री स्मृति ईरानी ने असम दंगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि असम में दंगे हुए थे, वहां पर हिंसा हुई थी. उस समय राज्य और केंद्र दोनों में यूपीए की सरकार थी और इस समय असम के कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने कहा था कि कांग्रेस की केंद्र सरकार कदम नहीं उठा रही है. राज्य में सेना नहीं भेज रही है.

आजाद भारत में मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम- शाह

बता दें कि भोजनावकाश के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को घेरा. गृहमंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि, ‘ लोकसभा में अब तक कुल 27 अविश्वास प्रस्ताव और 11 विश्वास प्रस्ताव आ चुके हैं. लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिमंडल के प्रति किसी को भी अविश्वास नहीं है, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने का मकसद सिर्फ जनता में भ्रम फैलाना है. जब दो तिहाई बहुमत से दो बार NDA को चुना गया है, अल्प मत होने का कोई भी मतलब नहीं है. भारत की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हुए हैं. इन्होने अपने 9 साल के शासनकाल में 50 से अधिक ऐसे फैसले सुनाए है, जो कि युगों तक याद किए जाएंगे.

कांग्रेस पर जमकर बरसे राहुल गांधी

अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए भारतीय राजनीति के तीन नासूर गिनवाए. उन्होंने बताया कि भारत की राजनीति को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण ने घेर लिया है. प्रधानमंत्री ने इन नासूर को दूर किया. भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया. अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन देश में गरीबी जस की तस बनी रही. प्रधानमंत्री मोदी ने इस समस्या को समझा ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने गरीबी देखी थी. पीएम मोदी ने बीते 9 वर्षों में 11 करोड़ से भी अधिक परिवारों को शौचालय दिया. पहले लोग क्लोराइड युक्त पानी का सेवन करते थे, लेकिन प्रधानंत्री मोदी ने हर जल योजना के तहत 12 करोड़ से भी अधिक लोगों के घर तक पानी पहुंचाया. जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी किसानों के कर्ज माफ करने का लॉलीपॉप देती थी, वहीं भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है कि किसान को कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़े.

Tags: amit shahBJPCongressGaurav GogoiI.N.D.I.ALok Sabhamanipurmonsoon sessionNEWS 1 INDIAno confidence motionno confidence motion in IndiaNo Confidence Motion in Parliamentno confidence motion lok sabhano-trust motionom birlaoppositionparliament sessionPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiRahul Gandhi Lok Sabhasmriti iraniअमित शाहन्यूज 1 इंडियामणिपुरराहुल गांधीस्मृति ईरानी

Juhi Tomer

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Smriti Irani Interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

Next Post

डिप्टी एसपी जटाशंकर मिश्रा ने विदेशी धरती पर लहराया देश का परचम, दौड़ में जीता सिल्वर मेडल

राघव चड्ढा का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- जैसे राहुल की सदस्यता छीनी वैसा मेरे साथ भी करना चाहते हैं, लेकिन ये आवाज दबेगी नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In