मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: अलाया अपार्टमेंट हादसे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत, सीएम योगी ने मांगी 7 दिनों में जांच रिपोर्ट

by Muskaan Rajput
जनवरी 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. इमारत के ढहने से उसके मलबे में दबकर सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत हो गई है. जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बुधवार को बिल्डिंग के मलबे से दोनों के शव को निकाला है. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

आपको बता दें कि वजीर हसनगंज रोड स्थित एक बिल्डिंग मंगलवार की रात भरभरा कर गिर गई थी. इमारत के मलबे में कई परिवारों के सदस्य दब गए थे. घटना की सूचना पर पहुंचे जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही उच्चाधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद भी कई लोग इमारत के मलबे में कई लोग फंसे रहे. उन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा.

RELATED NEWS

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026
Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

अगस्त 7, 2026

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधन, अत्यंत दुःखद।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

भावभीनी श्रद्धांजलि !@abbashaiderIND

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 25, 2023

सपा नेता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई थी और इसका केंद्र नेपाल में था. जिसकी चपेट में लखनऊ के हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत ढह गई. बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच टीमों ने मलबे में फंसी सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और फिर उनकी पत्नी उजमा हैदर को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल भेजा. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

सीएम योगी ने सात दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपार्टमेंट ढहने की जांच के आदेश दिए हैं. जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है. जिसमें संभागायुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी शामिल हैं. टीम एक हफ्ते में हादसे की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपेगी. अलाया अपार्टमेंट मामले में हजरतगंज थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों में मोहम्मद तारिक, सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद और फहद यजदानी के नाम शामिल हैं. तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 308, 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – Lucknow Building Collapses: लखनऊ हादसे पर बड़ा एक्शन, सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश हिरासत में

Tags: CM Yogi AdityanathLucknow Alaya Apartment CollapseLucknow Building CollapseSamajwadi PartyUP Government
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

Next Post

Jacqueline Fernandez के गाने ‘अप्लोज’ को Oscar में मिली जगह R.R.R के Naatu-Naatu से होगा मुकाबला

Republic Day 2023: क्या आप जानते है 26 जनवरी को प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते हैं तिरंगा, जानें ध्वजारोहण और झंडा फहराने का अंतर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist