Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut: पति के बाद पत्नी ने संभाला गांजे की तस्करी का कारोबार, खेप और 12.75 लाख रुपये के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

by Anu Kadyan
March 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, मेरठ, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने एसओजी और टीपीनगर पुलिस के साथ नई बस्ती स्थित लल्लापुरा में छापेमारी कर महिला तस्कर शशि को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शशि के घर से एक किलो गांजा और 12,75200 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी महिला गांजे की बड़ी खेप राजस्थान से मंगवाती है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि महिला और किन-किन क्षेत्रों से गांजा मंगवाती है और उसे कहां-कहां सप्लाई करती है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

फरवरी में ही जमानत पर बाहर आई थी महिला

इस बीच सीओ सुचिता सिंह ने बताया कि काफी समय से इस क्षेत्र में गांजे की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर नई बस्ती लल्लापुरा निवासी शशि पत्नी राजवीर के घर छापेमारी की गई। वहीं पुलिस पूछताछ में शशि ने बताया कि वह लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रही है। फरवरी 2022 में वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

एक बेटी मॉडल, दो कर रही BALLB

शशि ने बताया कि यह रुपये उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। जानकारी के मुताबिक शशि का पति राजवीर कैंसर से पीड़ित है। शशि की तीन बेटी और एक बेटा है। शशि की एक बेटी मुंबई में मॉडलिंग करती है जबकि दो बेटी बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं, तो वहीं बेटे का मेडिकल स्टोर है।

पति के बाद पत्नी ने संभाला गांजे की तस्करी का कारोबार

पुलिस का कहना है कि शशि ने यह रुपया गांजा बेचकर जमा किया है। आरोपी महिला बड़े स्तर पर गांजे की तस्करी करती है। उससे पहले महिला का पति गांजा तस्करी का धंधा करता था। लेकिन पति को कैंसर होने के बाद शशि ने ये धंधा संभाल लिया।

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी है। टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी महिला की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

पुलिस गिरोह से जुड़े लोगों की खंगाल रही कुंडली

बता दें कि स्मैक माफिया तस्लीम के जेल जाने के बाद महिला तस्कर शशि ने वेस्ट यूपी में अपने पैर पसार लिए। वह राजस्थान से गांजा मंगवाकर बड़े स्तर पर सप्लाई करने लगी। शशि के उसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस उससे जुड़े लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि शशि अपने पति के साथ मिलकर पहले छोटे स्तर पर गांजे की तस्करी करती थी। पहले वह अवैध शराब की तस्करी भी करती थी। बाद में उसने शराब तस्करी छोड़ दी राजस्थान से सीधे गांजा मंगाना शुरू कर दिया। 13 महीने पहले वह गांजा तस्करी के मामले में जेल भी गई थी। उस वक्त भी शशि के पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। हालांकि महिला को एक महीन में ही जमानत मिल गई थी।

Tags: hemp smugglingMeerutNews1IndiaUttar Pradeshwoman smuggler arrested
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Next Post

Bulandshahr: कोर्ट से थाने जा रहा था दरोगा, बीच रास्ते में दंबगों ने छोड़ा कुत्ता, वर्दी फाड़ कर की पिटाई, 6 पर FIR

Bihar: फिल्मी अंदाज में शराब तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सिक्के से रोका करते थे ट्रेन और फिर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist