Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Mob Lynching in Rajasthan : चोरी के इल्ज़ाम में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू की पीट पीटकर की हत्या

by Web Desk
August 16, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

अलवर। अलवर एक बार फिर मॉबलिंचिंग के मामले में सुर्खियों में है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास गांव में मॉबलिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां चोर समझकर सब्जी का ठेला लगाने वाले चिरंजी लाल सैनी की समुदाय विशेष के 20-25 लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से घायल चिरंजी लाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल की मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह रामगढ़-गोविंदगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों व परिजनों को समझा कर जाम खुलाने की कोशिश करते रहे लेकिन नाकाम रहे। ग्रामीण मॉबलिंचिंग की धाराओं में मामला दर्ज करने, 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी व जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ थाने का घेराव भी किया।

RELATED NEWS

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

May 19, 2026
Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

May 19, 2026

पुलिस के अनुसार अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे के निकटवर्ती रामबास में एक व्यक्ति सोमवार सुबह शौच के लिए खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके भाग रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोग चोरों का पीछा कर रहे थे । चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास एक खेत में खड़ा किया और भाग गए। इतने में ही ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोग आ गए और खेत में चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर घायल होने के कारण जयपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिरंजी ने दोपहर करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। देर रात मृतक का शव लेकर परिजन गांव पहुंचे।

चिरंजी की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। चिरंजी के परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

गोविंदगढ़ थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी श्याम लाल मीणा ने बताया कि मृतक के बेटे योगेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल कानून व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व फोर्स कस्बे में तैनात है।

गोविंदगढ़ मॉब लिंचिंग मामले की बीजेपी ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने अलवर जिले के गोविंदगढ़ में चिरंजीलाल सैनी की मॉब लिंचिंग कर की गई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने चिरंजी लाल सैनी की एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घेर कर हत्या करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक साधारण व्यक्ति जो दैनिक कार्य करके अपना घर का खर्च चलाने का काम करता था। बिना किसी कारण के जिस प्रकार उसकी हत्या की गई यह मॉब लिंचिंग का स्पष्ट उदाहरण है।

उदयपुर में कन्हैया लाल और उसके बाद गोविंदगढ़ में चिरंजीलाल को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा घेर कर मारने की घटना ने आम आदमी के मन से राजस्थान में कानून के शासन के भ्रम को पूरी तरह निकाल दिया है। यह और अधिक चिंता को बढ़ाता है। क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के हिसाब से देश में अपराध के मामले में राजस्थान एक नंबर पर हैं और उसमें भी अलवर जिला राजस्थान में नंबर एक पर आता है।

उन्होंने कहा कि जाती हुई सत्ता के भागीदारों ने मलाई खाने की होड़ में थाने और चौकी सत्ताधारी दल के विधायकों के रहमों करम पर छोड़ दिए हैं। अलवर में इस प्रकार की घटनाओं को और अधिक चिंताजनक स्थिति में पहुंचाया है। किसी भी कारण से होने वाली हत्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले तथाकथित मानव अधिकारों की बात करने वाले नेता और संगठन भी आज मौन हैं, क्योंकि चिरंजीलाल की हत्या पर वक्तव्य उनके वोट को पक्का करने का काम नहीं करता।

डॉ. चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस घटना के ऊपर बिना किसी रंग को देखें, जातीय समाज को देखें तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएं।

Tags: ALWARalwar newsMob Lynchingmob lynching cases in indiaNews1Indiarajasthan
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Baba Vanga 2026 Prediction

Vanga Prediction: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फिर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या बढ़ेगा ईंधन संकट और महंगाई ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

दुनिया में जब भी कोई बड़ा संकट या तनाव बढ़ता है, सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा का नाम फिर चर्चा...

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Orange Cap Race:आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 63 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई...

Next Post

चित्रकूट: Flipkart ऑफिस में 18 लाख की लूट करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में, पैसा बरामद

UP के विकास के लिए आज 'मंगल' दिन, नए जेल मैन्युअल को मिली मंजूरी, महिला बंदी पहन सकेंगी मंगलसूत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist