Friday, November 13, 2026 1:50 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » Noida Twin Towers: 9 सेकेंड में हिन्दुस्तान के इतिहास का होने वाला है सबसे बड़ा धमाका, जानिए ये क्यों है खास

Noida Twin Towers: 9 सेकेंड में हिन्दुस्तान के इतिहास का होने वाला है सबसे बड़ा धमाका, जानिए ये क्यों है खास

by Web Desk
26/08/2022

Noida twin towers: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स (Supertech Twin Towers) को गिराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 अगस्त को भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता (Chetan Dutta) नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक ट्विन टावर्स के ध्वस्तीकरण के लिए आखिरी बटन दबाएंगे.

भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता का कहना है कि ट्विन टावर (Supertech Twin Towers) को गिराना एक आसान प्रक्रिया होगी और इसमें किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है. इन दोनों टावरों को गिराने के लिए करीब 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

9 सेकंड में धराशायी हो जाएगी इमारत

चेतन दत्ता ने बताया कि यह एक साधारण प्रक्रिया है. हम डायनेमो से करंट उत्पन्न करेंगे और फिर बटन दबाएंगे, जो 9 सेकंड के अंदर सभी शॉक ट्यूबों में विस्फोटकों को प्रज्वलित कर देगा और इस तरह पूरी इमारत ढह जाएगी और नीचे गिर जाएगी. हम इमारत से लगभग 50-70 मीटर दूर होंगे. ब्लास्टिंग क्षेत्र लोहे की जाली की चार परतों और कंबल की दो परतों से ढका है, इसीलिए कोई मलबा इधर-उधर नहीं उड़ेगा, हालांकि धूल उड़ सकती है. 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर्स में ब्लास्ट होगा.

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

बटन दबाने के बाद 9 सेकेंड में करंट के माध्यम से ब्लास्ट होगा। टावर के आसपास 400 मीटर तक कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा। बस हमारी टीम के 6 लोग रहेंगे। हमारी टीम यहां फरवरी से काम कर रही है। आसपास की बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं होगा: एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता, नोएडा pic.twitter.com/kBZIaAAQvE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022

मलबा हटाने में लग सकते हैं तीन महीने

आपको बता दें कि, ऊंचे सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे 9 सेकेंड में गिराया जाएगा. इसमें उत्पन्न कंपन को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं. एपेक्स (32-मंजिला) और सेयेन (29-मंजिला) के विध्वंस से लगभग 35,000 क्यूबिक मीटर मलबा निकलेगा, बताया जा रहा है इससे साफ होने में कम से कम तीन महीने लगेंगे. आस-पास की दो सोसायटियों एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के सभी निवासियों को विस्फोट के दौरान बाहर रहना होगा.

जानिए क्या था पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 93-ए में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के लिए जमीन आवंटन 23 नवंबर 2004 को किया गया था. इस प्रोजेक्ट के लिए, नोएडा प्राधिकरण ने सुपरटेक को 84,273 वर्गमीटर भूमि आवंटित की थी. इसकी लीज डीड 16 मार्च 2005 को की गई थी, लेकिन उस दौरान जमीन की माप में लापरवाही के कारण कई बार जमीन को बढ़ाया या घटाया गया. इस प्लॉट पर सुपरटेक ने एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया और प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 11 मंजिल के 16 टावर्स बनाने की योजना थी.

बिल्डर-अथॉरिटी ने खरीदारों को नहीं दिखाया नक्शा

इसके बाद 28 फरवरी 2009 को उत्तर प्रदेश शासन ने नए आवंटियों के लिए एफएआर बढ़ाने का फैसला किया. एफएआर बढ़ने से बिल्डर अब उसी जमीन पर और ज्यादा फ्लैट्स बना सकते थे. जिससे सुपरटेक ग्रुप को यहां से इमारत की ऊंचाई 24 मंजिल और 73 मीटर तक बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. फिर RWA ने बिल्डर से बात करके नक्शा दिखाने की मांग की. बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक किसी भी निर्माण की जगह पर नक्शा लगा होना अनिवार्य है. यहां बायर्स को प्रोजेक्ट का नक्शा नहीं दिखाया गया.

हाईकोर्ट ने 2014 में गिराने के दिए आदेश

साल 2012 में बायर्स ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच के आदेश दिए गए और पुलिस जांच में बायर्स की बात को सही बताया गया. बायर्स का आरोप है कि इन टावरों को बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है. जब साल 2012 में ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो एपेक्स और सिएना की केवल 13 मंजिलें ही बनीं, लेकिन डेढ़ साल के भीतर सुपरटेक ने 32 मंजिलों का निर्माण पूरा कर लिया. जिसके बाद साल 2014 में हाईकोर्ट ने इन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था.

एमराल्ड निवासियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी

अगर ये टावर दूसरे रिवाइज्ड प्लान के मुताबिक 24 मंजिल तक रुक जाते तो भी ये मामला सुलझ जाता क्योंकि ऊंचाई के हिसाब से दो टावर्स के बीच की दूरी का नियम टूटने से बच जा सकता था. इन टावर्स को गिराने में एमराल्ड कोर्ट के निवासियों खासकर वरिष्ठ नागरिकों ने कड़ी मेहनत की है. इन्होंने महीनों तक कोर्ट के चक्कर लगाए, जिसके बाद अब यह लंबी लड़ाई 28 अगस्त को खत्म होने की ओर बढ़ रही है, 28 अगस्त को ट्विन टावर्स में ब्लास्ट किया जाएगा

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post

ताजमहल के टिकट विंडो का सर्वर ठप, ऑनलाइन बुकिंग से ही मिलेगी एंट्री, लॉन्च होगा एप

सोनिया की चाल पर गहलोत का धोबी पछाड़ और कांग्रेस फिर ‘फुस्स’!

Ghulam Nabi Azad resigns: गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी Congress, जानें क्यों सभी पदों से दिया इस्तीफा

POPULAR POST

Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

November 9, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026

LATEST

Varanasi CNG Crisis

Varanasi CNG Crisis : त्योहारों के बीच थम गई गाड़ियों की रफ्तार? सीएनजी पंपों पर हंगामा, घंटों कतार में फंसे पर्यटक

November 13, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India