शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Rajasthan: 28 जनवरी को भीलवाड़ा आ सकते हैं पीएम मोदी, भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव प्रोग्राम में होंगे शामिल

by Juhi Tomer
जनवरी 12, 2023
in बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के आसींद में स्थित गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण की जन्म स्थली मालासेरी की डूंगरी पर 28 जनवरी को उनका 1111वां जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के निमंत्रण पर पीएमओ द्वारा पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने की संभावना के बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल ने आसींद पहुंच कर इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मालासेरी डूंगरी स्थित मंदिर में भगवान देवनारायण का दर्शन भी किया।

पीएम मोदी के आने की संभावना के मद्देनतर भीलवाड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल ने यहां की व्यवस्थाओं व तैयारियों के संबंध में भगवान देवनारायण मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। केन्द्रिय मंत्री मेघवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान देवनारायण के दर्शन करेंगे। उसके बाद धर्म सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भगवान देवनारायण जी का 1111 विशाल महोत्सव कार्यक्रम में सभी समाज को न्योता है। सर्व समाज इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। शांतिपूर्वक व्यवस्था बनाते हुए इस विशाल और भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो और 28 जनवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।

RELATED NEWS

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

जून 25, 2026

मंत्री मेघवाल ने मालासेरी डूंगरी समिति के साथ बैठक में पीएम मोदी की जनसभा में संख्या बल,पानी, छाया व बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह,टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भीलवाड़ा सांसद सुभाष चंद्र बहड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम भड़ाना जिला प्रभारी रतन गाडरी, भीलवाड़ा नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, आसींद नगर पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू, पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर, भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, भाजपा नेता तेजवीर सिंह चुंडावत सहित कई लोग मौजूद थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली ने बताया कि गुर्जर समाज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर भी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में भी इस संबंध में विचार विमर्श किया गया है। कार्यक्रम को भव्यता के लिए सभी तैयारियों की योजना बनायी जा रही है।

Tags: bhilwara newsdevnarayan bhagwan jayanti celebrationslatest rajasthan news in hindipm modi tourPM Narendra ModiRajasthan Hindirajasthan newsRajasthan News in Hindi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post

भ्रामक और गलत खबरें चलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया पर्दाफाश

T20 और वनडे में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने उमरान मलिक, टेस्ट होगा अगला टारगेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist