शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Hardoi News: पेशी पर आए कैदी ने सिपाही को शराब पिलाकर किया टुन्न, फिर हुआ फरार, पकड़ने में लगीं 3 टीमें

by Juhi Tomer
अगस्त 5, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के हरदोई जेल में पेशी पर आया एक कैदी सिपाही को शराब पिलाकर फरार हो गया. शाम तक जब सिपाही कैदी को लेकर वापस नहीं पहुंचा तो हड़कंप मच गया. सिपाही की तलाश की गई तो वह देर शाम को अपने कमरे पर शराब के नशे में टुन्‍न मिला सिपाही से जब कैदी के बारे पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सका. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को हिरासत में लेकर जिला चिकित्सालय में उसका डाक्टरी परीक्षण कराया. उधर, कैदी की खोजबीन में कई टीमे लगा दी गई हैं।

दरअसल हरदोई जिले की कोतवाली शहर पुलिस ने सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले फुरकान को विगत वर्ष 2018 में चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद से फुरकान जिला कारागार में ही निरुद्ध था. शुक्रवार को उसकी न्यायालय में पेशी थी, लिहाजा जेल से पुलिस अभिरक्षा में अन्य कैदियों के साथ फुरकान को भी न्यायालय में पेशी पर लाया गया था.

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

अपने कमरे में नशे में धुत मिला सिपाही

दोपहर में कचेहरी स्थित हवालात से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमानाथ श्रीवास्तव के साथ पेशी के लिए कैदी फुरकान को अदालत भेजा गया. पेशी के बाद शाम तक जब सिपाही कैदी को लेकर हवालात नहीं लौटा, तो दोनों की तलाश शुरू की गई. इस दौरान पता चला कि सिपाही स्टेशन रोड पर एक किराए के कमरे में रहता है. हवालात प्रभारी उपनिरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ देर शाम सिपाही के कमरे में पहुंचे, तो वहां सिपाही नशे की हालत में पड़ा था. वहीं कैदी का कुछ पता नहीं चला. हवालात प्रभारी ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी तो कैदी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गईं. सिपाही से पूछताछ की गई तो नशे में होने के चलते वह कुछ नहीं बता सका. कोतवाली पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल ले जाकर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया. माना जा रहा है कि सिपाही को कैदी और कचेहरी में मिले उसके साथियों ने शराब पिलाने का झांसा देकर पूरी योजना बनाई.

कैदी को कोर्ट तक ले जाने बाला सिपाही भी नशे का आदी बताया जा रहा है और वह अपने ही कमरे पर कैदी को लेकर पहुंचा, जहां सिपाही को शराब पिलाकर नशे में हो जाने के बाद कैदी मौके से फरार हो गया. फिलहाल कैदी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Tags: hardoi Newshardoi news todayhardoi policeliquor addicted police constableprisoner escapes after offering alcohol to police constableprisoner escapes in hardoitoday uttar pradesh newsUP Latest NewsUP NewsUP News Today
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Heartbreaking Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर...

Next Post

Haryana Nuh Clash: हरियाणा के नूंह में दंगाईयों पर बुलडोजर एक्शन, 45 दुकानें जमींदोज, मचा भारी हंगामा

Gyanvapi News: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में ASI टीम की एंट्री, सूत्रों का दावा 4 फीट की मूर्ति, कलश और त्रिशूल मिला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist