बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Rajasthan: भीलवाड़ा में गोलीकांड के बाद 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद, मुस्लिम समुदाय ने दी आंदोलन की चेतावनी, रखी ये 4 मांगे

by Anu Kadyan
नवम्बर 25, 2022
in एडिटर चॉइस, क्राइम, बड़ी खबर, राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान का भीलवाड़ा शहर गुरुवार की दोपहर अचानक गोलियों को तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दिनदहाड़े 2 सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस गोलीकांड के बाद भीलवाड़ा एक बार फिर हाई अलर्ट मोड पर है। पूरे शहर में तनाव का माहौल है। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और जमकर नारेबाजी की। तनाव को देखते हुए पुलिस ने 48 घंटे के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद  कर दी है। तो वहीं पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

यह घटना भीलवाड़ा शहर के बड़ला चौराहे पर हुई है। तनाव और भारी पुलिस बल के कारण पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। कुछ लोग इस हत्याकांड को 10 मई को हुए आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस शहर में शांति बनाए रखने पर है। साथ ही जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करना है।  

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

शहर के चारों तरफ नाकाबंदी

इस गोलीकांड के बाद कुछ लोग सरेआम पुलिस को धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने  महात्मा गांधी, कोतवाली, बडला चौराहा, भीमगंज समेत शहर में हर तरफ पुलिस बल तैनाती कर दिया है। इसके अलावा हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। इस गोलीकांड के बाद युवक के परिजनों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जमकर हंगामा कर दिया है। हॉस्पिटल में लगे शीशे तोड़ और कम्प्यूटर तोड़ दिए गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। 

कुछ संदिग्ध पुलिस की हिरासत में


मिली जानकारी के अनुसार दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा और कमरूद्दीन उर्फ टोनी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे से हरणी महादेव की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों को चौराहे पर घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों भाईयों पर 3 राउंड फायरिंग की। इब्राहिम पठान एक गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं टोनी घायल हो गया है। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश फराप हो गए। सरेआम हुई इस घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी की लेकिन हत्यारे हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। 

मुस्लिम समुदाय की 4 मांगे

वहीं इस गोलीकांड के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने प्रशासन के सामने 4 मांगे रखते हुए कहा है कि मृतक इब्राहिम की पत्नी को 50 लाख रुपये, घायल को 10 लाख रुपये और मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी साथ ही बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस बीच मुस्लिम सेवा सोसायटी भीलवाड़ा के सदर शरीफ खां पठान ने कहा है कि हम शहर में अमन-चैन चाहते हैं। लेकिन अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा।

Tags: 4 demandsBhilwaraInternet shut downMuslim communityNews1Indiarajasthan
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Bulandshahr: 10वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप, VIDEO किया सोशल मीडिया पर वायरल

Delhi Fire: चांदनी चौक की मार्केट भागीरथ पैलेस में लगी भीषण आग पर 12 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, दमकल की 32 गाडियां आग बुझाने पर लगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist