बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सोलर एनर्जी सेक्टर पर कब्जा करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उठाया बड़ा कदम, खरीदने जा रही अमेरिका की ये बड़ी कंपनी

by Web Desk
सितम्बर 6, 2022
in टेक्नोलॉजी, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक की 74.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। रिलायंस ने सेंसहॉक की हिस्सेदारी 32 मिलियन डॉलर में खरीदने के लिए करार किया है। इस खबर के बाद रिलायंस के शेयर 0.67 फीसदी उछलकर 2,587.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी ने जारी बयान में कहा कि हम अपने परिवार में सेंसहॉक और इसकी टीम का स्वागत करते हैं। अंबानी ने बताया कि सेंसहॉक के सहयोग से हम सौर परियोजनाओं के लिए सबसे कम एलसीओई देने के लिए लागत को कम करेंगे और उत्पादकता बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आरआईएल के समर्थन और सहयोग से सेंसहॉक कई गुना बढ़ जाएगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

दरअसल सेंसहॉक अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एक सॉफ्टवेयर आधारित मैनेजमेंट टूल्स की डेवलपर्स कंपनी है। सेंसहॉक विशेष तौर पर सौर उर्जा प्रोजेक्ट्स के लिए काम करती है। इस कंपनी की स्थापना साल 2018 में हुई थी। सेंसहॉक का वित्त वर्ष 2020, 2021 और 2022 में टर्नओवर क्रमशः 1,292,063 यूएस डॉलर, 1,165,926 यूएस डॉलर और 2,326,369 यूएस डॉलर था।

कंपनी ने सेंसहॉक के अधिग्रहण के बारे में जारी बयान में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की फर्म रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए तत्पर है। आरआईएल हरित ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए काम कर रहा है। कंपनी का साल 2030 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा पाने का लक्ष्य है।

Tags: americaDelhidelhi newsmukesh ambaniNews1IndiaReliancesolarenergysolarpanel
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Next Post

पुणे के ससून अस्पताल में हिंदू राष्ट्र संगठन के अध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

UP: 24 घंटे ड्यूटी, 32 पुलिसकर्मी और 20 CCTV, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ऐसे होती है निगरानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In