मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Road Accident: कार-ट्रक भिड़ंत में कारोबारी सहित 5 की मौत, पत्नी-बेटे, सास और साले ने दम तोड़ा

by Web Desk
अक्टूबर 18, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जालोर। भीनमाल के मोरसीम गांव के रहने वाले जैन परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। यह परिवार पालीताणा तीर्थ धाम से दर्शन कर रविवार रात अहमदाबाद लौट रहा था। इस दौरान अहमदाबाद-भावनगर हाईवे पर रात करीब 10:30 बजे अघेलाई चौराहे के पास ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में महावीर जैन (40) उनकी पत्नी रमिला जैन (31), बेटा जैनम (9), सास पुष्पा देवी (60) और साला नरेश जैन (32) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


महावीर जैन का अहमदाबाद में मेटल का कारोबार था। उनका परिवार विराट नगर स्थित केपी फ्लैट में रहता था। उसके साले का मुंबई में व्यवसाय था। हाल ही में महावीर और उसके साला का परिवार अपने गांव मोरसीम आए थे। महावीर जैन के माता-पिता उनके गांव में ही रहते हैं। महावीर के दो बेटे और एक बेटी हैं। इसमें से एक बेटे जैनम की मौत हो गई और दूसरे बेटे और बेटी को वह अहमदाबाद में ही अपने भाई के घर छोड़कर दर्शन के लिए निकले थे। उन दोनों बच्चों का स्कूल चल रहा था, इसलिए वे नहीं आए। मृतक महावीर जैन का साला नरेश जैन छह बहनों का इकलौता भाई था और मां के साथ मुम्बई में रह रहा था । उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी प्रेग्नेंट होने के कारण डिलीवरी के लिए अपने पीहर इंदौर में है। सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी को फ्लाइट से रवाना किया गया है।

RELATED NEWS

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

जुलाई 6, 2026
Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

जुलाई 6, 2026


नवरात्रि के समय नरेश मृतक जैनम उसकी मां पुष्पा दोनों मोरसीम आ गए थे। यहां पर बेटी रमिला का परिवार भी मोरसीम में था। नवरात्रि में सभी ने -अर्चना की। उसके बाद बेटी के परिवार के साथ पुष्पा व नरेश भी अहमदाबाद चले गए थे। अहमदाबाद से सभी लोग पालीताना मंदिर में चल रहे उपध्यान तप के चलते गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए जाने का कार्यक्रम तय हुआ एवं उसके बाद पुष्पा व नरेश मुंबई के लिए निकलने वाले थे। शनिवार को यह परिवार पालीताना जाकर रविवार देर शाम को वापस अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।


महावीर के 65 वर्षीय पिता रतनलाल व माता लूणी देवी मोरसीम में रहते हैं। एक अविवाहित भाई भी है। दोनों बच्चे अब दादा-दादी के भरोसे ही हैं। हादसे में कार पूरी तरह से पिचक गई। मृतकों के शरीर से भारी रक्तस्राव हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां सभी को मृत घोषित कर दिया। मोरसीम गांव से एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। सभी का गांव में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags: accidentJaloreNews1Indiarajasthan
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan and Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।...

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case Viral Claims: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर सोशल...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Next Post

Nora Fatehi: इस देश में सरकार ने नोरा के डांस को क्यों किया BAN ? नोटिस हुआ जारी

Drone: बॉर्डर पर चीन के खिलाफ भारत की बड़ी तैयारी, दुश्मन पर सटीक हमले के लिए आ रही ड्रोन की फौज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist