Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

स्कूल में प्रेयर के दौरान कलमा पढ़ाने पर बवाल, अभिभावकों के साथ बजरंग दल ने जताया विरोध

Web Desk by Web Desk
August 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: यूपी के कानपुर जनपद के सीसामऊ स्थित फ्लोरेंट्स इंटरनेशनल स्कूल में सुबह प्रेयर के दौरान कलमा पढ़ाने का मामला सामने आया है, जहां अभिभावकों और हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद मौके पर कमिश्नरेट पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अभिभावकों के बवाल करने पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करया। हालांकि हिंदू संगठन स्कूल के शुद्धिकरण और तालाबंदी के जिद पर अड़ गए हैं।

बता दें स्कूल में बच्चों को प्रार्थना के दौरान सभी धर्मों की वंदना कराई जाती थी। जिसमें बच्चों से आज कलमा पढ़वाया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सूचना मिलने पर स्कूल पहुंच गये। उन्होंने भी अपना विरोध शुरू कर दिया। वहीं स्कूल की प्राचार्य का कहना है कि स्कूल की डायरी में सभी धर्मों की प्रातः वंदना है, जिसे सभी बच्चों को कराया जाता है।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने विरोध शुरू किया

यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो पिछले कई सालों से चलती आ रही है, जिसमें किसी भी अभिभावक द्वारा आपत्ति नहीं जताई गई। आज आपत्ति जताने का मामला जब सामने आया तो स्कूल प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ता करके इस बात का आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में स्कूल में किसी भी तरह की प्रार्थना नहीं होगी बल्कि सिर्फ राष्ट्रगान बच्चों को प्रार्थना में करना होगा।

अभिभावकों ने मामले में कार्रवाई की मांग की

वहीं इस पूरे मामले में बच्चे के अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे को कई स्कूलों में पढ़ाया, लेकिन ऐसा किसी भी स्कूल में नहीं है जहां उन्हें कलमा पढ़ाया जाए। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हंगामे और विरोध की आवाज जब पुलिस के पास पहुंची तो मौके पर एसीपी सीसामऊ निशांत शर्मा पहुंच गए।

स्कूल प्रशासन ने प्रार्थना को रोक दिया

उनके साथ में एसीएम ए सरोज भीं मौजूद थे। निशांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जब स्कूल प्रशासन से बात की तो स्कूल प्रशासन ने प्रार्थना को रोक दिया है। वहीं पूरे मामले पर एसीएम का कहना है कि अगर कोई अभिभावक लिखित शिकायत देता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read Also – मेरठ: युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, फैक्ट्री मालिक पर लगा आरोप

Tags: bajrang dalkanpurKanpur Police
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
December 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

Sanjay Raut के घर से मिले कैश में 10 लाख के कवर पर 'एकनाथ शिंदे अयोध्या' का नाम

School Cab Strike: राजधानी में प्राइवेट स्कूल कैब चालकों की हड़ताल, 6 लाख बच्चों के पैरेंट्स परेशान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist