शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

विश्वनाथ धाम: सावन में शिवभक्तों ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में जमकर ‘धनवर्षा’

by Web Desk
अगस्त 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। विश्वनाथ धाम को लेकर पीएम मोदी का सपना इस बार सावन में फलीभूत होते दिख रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार के प्रसासों से न सिर्फ नव्य-भव्य विश्वनाथ धाम का स्वरूप सामने आया बल्कि इससे बढ़े धार्मिक पर्यटन के कारण काशी सहित पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक असर दिखायी देने लगा है। कहा जा सकता है कि दो साल से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने प्रदान कर दिया है। यही कारण है कि इस बार सावन में मेघ भले ही कम बरसे हों, मगर शिवभक्तों के आने से काशी में जमकर धनवर्षा हुई है।

अबतक 30 लाख से भी ज्यादा शिवभक्त पहुंचे काशी

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार धाम के लोकार्पण के बाद पहले ही सावन में बड़े पैमाने पर शिवभक्तों का आगमन हुआ है। मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील वर्मा की मानें तो 14 जुलाई से शुरू हुए पवित्र सावन माह से लेकर अबतक (20 दिन में) 30 लाख से भी ज्यादा शिवभक्त काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक चुके हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा परिसर होने के कारण शिवभक्तों की आश्चर्यजनक रूप से हुई वृद्धि को संभालने में काफी मदद मिली है। सीईओ के अनुसार पहले जहां सावन में प्रतिदिन बामुश्किल 70 हजार शिवभक्त मंदिर पहुंचते थे, आज यह आंकड़ा दो लाख व्यक्ति प्रतिदिन के आसपास है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

बेहतर सुविधाओं ने शिवभक्तों को किया आकर्षित

सीईओ सुनील वर्मा के अनुसार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहले तंग गलियों में हुआ करता था। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी दिक्कतें होती थीं। मगर अब विश्वनाथ धाम बनने के कारण हमारे पास जगह की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही शिवभक्तों की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गयी है। बेहतर हुई सुविधाएं, उन मुख्य वजहों में से एक है जिसके कारण यहां श्रद्धालुओं के आगमन में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।

श्रद्धालुओं को मिल रही हैं यह सुविधाएं

30 लाख से भी ज्यादा शिवभक्त पहुंचे काशी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मानें तो अब मंदिर परिसर के अंदर काफी बड़ा टेंट लगा हुआ है। जगह-जगह पर कूलर लगे हुए हैं। पर्याप्त पंखे हैं। रोशनी की अच्छी व्यवस्था है। कतार में लगे शिवभक्तों की सुविधा के लिये जिगजैग लगे हैं। गर्मी में पैर न जले और बारिश में फिसलन न हो, इसके लिये मंदिर चौक से ही नारियल के मैट बिछाये गये हैं। साथ ही आरओ वॉटर और वाशरूम की भी सुविधा है। इसके अलावा हर गेट के बाहर से हमने झांकी दर्शन की व्यवस्था भी की है। सिर्फ इतना ही नहीं दूर दराज से आने वाले पर्यटक पहले मंदिर के साथ तस्वीर नहीं खिंचा सकते थे, मगर अब वे मंदिर के साथ अपनी तस्वीरें भी ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। वहीं लॉकर आदि की सुविधा ने लोगों को उनके सामान की सुरक्षा को लेकर बेफिक्र किया है।

पांच गुना बढ़ गया है चढ़ावा

इस बार शिवभक्तों की अटूट श्रृंखला ने मंदिर के चढ़ावे में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की है। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार सावन में लगभग पांच गुना की बढोतरी देखी गयी है। सीईओ के अनुसार आंकड़े आना अभी बाकी हैं। मगर इसे एक उदाहरण से ऐसे समझ सकते हैं कि जहां पहले पांच रुपये का चढ़ावा चढ़ता था, अब बढ़कर 25 रुपया हो गया है। यानी पांच गुना की वृद्धि हुई है। नि:संदेह शिवभक्तों की ओर से चढ़ाया जाने वाला चढ़ावा ना सिर्फ सरकार के राजस्व में वृद्धि को दर्शाता है, बल्कि इससे काशी के साथ ही पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है।

Tags: todays newsUP NewsVaranasi News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Varanasi Crime News: वाराणसी में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, एक और घटना में युवक की पोखरे में डूबने से मौत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Varanasi BJP Leader Death: वाराणसी के सिद्धगिरि बाग इलाके में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता 43 वर्षीय सुनील शर्मा उर्फ...

Next Post

Raksha Bandhan 2022: 20 हजार सैनिकों की कलाइयों पर सजाई जाएगी बांस और केले के रेशों से बनी राखियां

CWG 2022: बचपन में पोलियो से जूंझ रहा था भारत को गोल्ड मेडल जीतने वाला ये धांसू वेटलिफ्टर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist