Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Budget Session: सपा का योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, ‘जनता का पैसा खाते है घपलेबाज सरकार चलाते हैं’ के लगे नारे, Video Viral

by Anu Kadyan
February 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राज्य के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों ने आसमान छूती महंगाई व बेरोज़गारी, भर्तियों में हो रही धांधली और रसातल में गई प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हंगामा कर दिया। इस हंगामे का एक वीडिया सपा पार्टी ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। जिसमें सपा पार्टी के विधायक लखनऊ विधानसभा के बाहर सत्ताधारी बीजेपी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल उन्होंने रोकने का कोशिश कर रहा है।

चाचा शिवपाल के नेतृत्व में सपा विधायकों ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा

बता दें कि सपा विधायकों ने चाचा शिवपाल के नेतृत्व में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर योगी सरकार के खिलाफ मोर्च खोल दिया। सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए हैं। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। वहीं विधानसभा मार्शल ने मीडिया को वहां हटने का आदेश दिया है। मीडिया को कवरेज करने से रोका गया। सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंचे हैं।

RELATED NEWS

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

May 19, 2026
Baba Vanga 2026 Prediction

Vanga Prediction: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फिर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या बढ़ेगा ईंधन संकट और महंगाई ?

May 19, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पूर्व लखनऊ विधानसभा में आसमान छूती महंगाई व बेरोज़गारी, भर्तियों में हो रही धांधली और रसातल में गयी उप्र की बदहाल क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ सपा विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन। pic.twitter.com/Pr6E06z4yk

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 20, 2023

सपा विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के बीच राज्यपाल वापस जाओ के साथ संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये जनता का पैसा खाते है और घपलेबाज सरकार चलाते हैं।

यूपी की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में पेश होगा बजट– सीएम योगी

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन की उच्च गरिमा व मर्यादा के साथ चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सदन में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सकारात्मक माहौल और संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों और मुद्दों को सदन में रखना चाहिए।

क्योंकि प्रदेश की जनता ने बड़े विश्वास के साथ सदस्यों को देश की सबसे बड़ी विधानसभा में चुनकर भेजा है और उस विश्वास पर खरा उतरना सभी सदस्यों का कर्तव्य है। वहीं अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित हुई है। अगर कोई और तीथि महत्वपूर्ण लगेगी तो हम शनिवार को उसपर चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जाएगा। दोनों सदनों में चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा।

बेरोजगारी चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त- अखिलेश

इस बीच पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इन्वेस्टर समिट में लगाए पौधे को नहीं बचा पाए वह इन्वेस्टमेंट कहां से लाएंगे। वहीं रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा कि वह इसका जवाब सदन में देंगे। अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि ये वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे। आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

Tags: lucknowNews1IndiaUP budget sessionvideo viralYogi Government
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Baba Vanga 2026 Prediction

Vanga Prediction: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फिर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी क्या बढ़ेगा ईंधन संकट और महंगाई ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

दुनिया में जब भी कोई बड़ा संकट या तनाव बढ़ता है, सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा का नाम फिर चर्चा...

Vaibhav Suryavanshi Orange Cap

Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद दिलचस्प, क्या वैभव सूर्यवंशी पलट देंगे पूरी बाजी, क्लासेन-कोहली समेत 7 बल्लेबाज होंगे पीछे

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Orange Cap Race:आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 63 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई...

World First Living Nonuplets

Miracle Babies: एक साथ जन्मे नौ बच्चे पांच साल बाद भी सभी स्वस्थ, बने दुनिया के लिए अद्भुत मेडिकल चमत्कार

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Miracle Babies:कभी-कभी असल जिंदगी की कहानियां फिल्मों से भी ज्यादा हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी माली की...

Greater Noida Child Accident

GreNo Accident : खामोश मौत का खतरनाक जाल? क्या ऊंची इमारतों की खुली बालकनियां मासूम बच्चों के लिए बन रही काल

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Accident:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।...

Next Post

ज्यादा ऊबासी बन सकती है इन गंभीर बिमारीयों का कारण, ऐसे करे बचाव

Pathaan देखने के लिए Abdu Rozik ने बुक किया थिएटर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist