Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

बनकर तैयार हुई ऐसी मशीन… घर से दूर रहकर भी डाल सकेंगे वोट, 16 जनवरी को डेमो देगा चुनाव आयोग

by Anu Kadyan
December 29, 2022
in चुनाव, देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

घर से दूर रहने वाले लोगों को मतदान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्हें मतदान के लिए अपने गांव या शहर आना पड़ता था और चुनाव आयोग द्वारा तय मतदान केंद्र पर ही वोटिंग करनी होती थी। लेकिन अब चुनाव आयोग के रिमोट वोटिंग सिस्टम के कारण इस झंझट से छूटकारा मिलगा।

दरअसल चुनाव आयोग ने घर से दूर रहने वाले मतदाता के लिए रिमोट वोटिंग सिस्टम तैयार कर लिया है। EC ने आज इसकी घोषणा की। अब रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM)  की मदद से घर से दूर किसी दूसरे शहर और राज्य में रहने वाला वोटर भी विधानसभा/लोकसभा चुनाव में वोट डाल सकेगा। यानी वोटिंग के लिए उसे अपने घर नहीं आना पड़ेगा। चुनाव आयोग 16 जनवरी को सभी सियासी दलों को RVM का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन देगा।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

June 22, 2026

जानें कौन- कौन कर सकता है RVM का इस्तेमाल

चुनाव आयोग ने उन लोगों को RVM का इस्तेमाल की अनुमति दी है जो दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे है, या प्रवासी मजदूर है। यानी कोई घर बैठे वोट नहीं डाल सकेंगे। आयोग की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मतदाता को वोटिंग के दिन रिमोट वोटिंग स्पॉट पर जाना होगा। यानी उनके लिए भी घर से मतदान की सुविधा नहीं है। अनुमान के अनुसार लगभग देश में 45 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो अपने घर और शहर से दूर रह रहे हैं। हालांकि इसका सेंट्रलाज्ड डेटा मौजूद नहीं है।

एक RVM बूथ से इतने निर्वाचन क्षेत्रों को कवर कर सकती है

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि युवाओं और शहरी वोटर्स की वोट न डालने के रवैए पर रिसर्च की गई। वोटिंग में इनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए RMV क्रांतिकारी बदलाव लाने में साहयक रहेगी। यह IIT मद्रास की मदद से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मल्टी कॉन्स्टीटुएंसी रिमोट EVM एक रिमोट पोलिंग बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों को संभाल सकती है।

रिमोट वोटिंग पर सिर्फ कॉन्सेप्ट नोट जारी

बता दें कि RMV को लागू करने से पहले कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियों को लेकर राजनीतिक दलों के विचार भी मांगे गए हैं। जानकारी के अनुसार पोल पैनल ने रिमोट वोटिंग पर सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नोट जारी किया है।

चुनाव आयोग का फोकस RVM पर

आयोग के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में 67.4% वोटिंग हुई ती। 30 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। आयोग ने कहना है कि “वोटर नई जगह जाने पर कई वजहों के कारण वोटिंग रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता और वोटिंग नहीं कर पाता। इसे देखते हुए RVM का प्लान बनाया गया।”

RVM को कब लागू करेगा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग 16 जनवरी को सभी सियासी दलों को RVM का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन देगा वह इस सिस्टम को सभी सियासी दलों को दिखाएगा और उनसे सुझाव मांगेगा। इसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा। 2023 में जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के 9 राज्यों जैसे त्रिपुरा, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, नगालैंड, कर्नाटक, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। RVM सिस्टम का लागू होना डेमो, सभी सियासी दलों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों के सुझाव पर निर्भर करता है।

Tags: demoNews1Indiaremote voting systemRVM
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Next Post

Uzbekistan Death Case: जानलेवा बना कफ सिरप, 18 बच्चों की मौत के बाद भारतीय कंपनी पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने भी कहीं ये बड़ी बात

Ghaziabad: नए साल में पिटबुल, रॉटवीलर डॉग पालने पर लगने जा रही रोक, बाकी कुत्‍तों के लिए भी बने नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist