Friday, November 13, 2026 1:50 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » मुफ्त चुनावी रेवड़ियों पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

मुफ्त चुनावी रेवड़ियों पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

by Web Desk
26/08/2022

SC Freebies Hearing:  राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के समय की जाने वाली मुफ्त की घोषणाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट में मुफ्त की रेवड़ी से संबंधित इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई है. अब फैसले की घड़ी भी आ गई है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अगुवाई वाली पीठ मुफ्त की रेवड़ियों से जुड़े इस मामले में आज अपना फैसला सुना देगी.

राजनीतिक दलों की ओर से मुफ्त की घोषणाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर शुक्रवार यानी 26 अगस्त को फैसला आएगा. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट बार-बार सरकार से ये कह चुका है कि इसे लेकर सर्वदलीय बैठक के जरिये एक आम राय बनाई जाए. निर्वाचन आयोग ने भी कहा कि इस बाबत नियम कायदे और कानून बनाने का काम उसका नहीं बल्कि सरकार का है.

इससे पहले सुनवाई के दौरान इस मामले को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने जरूरी बताया है. वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना है कि मुफ्त में कुछ भी बांटने से इसका बोझ आम जमता और टैक्स पेयर पर आता है. कोर्ट ने कहा कि इस मसले पर चर्चा की जरूरत है क्योंकि देश के कल्याण का मसला है. अदालत ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों का जनता से मुफ्त की रेवड़ियों का वादा और वेलफेयर स्कीम के बीच अंतर करने की जरूरत है. सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के दौरान साफ-साफ कहा कि मुफ्त की रेवड़ियों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत सभी दल एक ही दिख रहे हैं.

RELATED NEWS

No Content Available

मुफ्त और कल्याण के बीच का अंतर समझना होगा-कोर्ट

मुफ्त योजनाओं के मुद्दे पर तथा इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप पर बयान देने के लिए डीएमके और उसके कुछ नेताओं पर नाराजगी जाहिर की. इस पर सीजेआई ने कहा कि ‘इस मुद्दे पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दल एक ही तरफ हैं. सभी मुफ्त सौगात चाहते हैं. इसलिए हमने एक कोशिश की.’ पीठ ने कहा कि इसके पीछे मंशा इस मुद्दे पर व्यापक बहस शुरू कराने की है और इस लिहाज से समिति के गठन का विचार किया गया. बेंच ने कहा, ‘हमें देखना होगा कि मुफ्त चीज क्या है और कल्याण योजना क्या है.’

कौन-कौन पार्टी कर रही है याचिका का विरोध

आम आदमी पार्टी (आप), डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस मुफ्त की रेवड़ियों पर रोक की मांग वाली याचिका का विरोध कर रहे हैं. बता दें कि अदालत वकील अश्विनी उपाध्याय की तरफ से दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त में सुविधाएं प्रदान करने के वादों का विरोध किया गया है.

Related Posts

No Content Available
Next Post

Noida Twin Towers: 9 सेकेंड में हिन्दुस्तान के इतिहास का होने वाला है सबसे बड़ा धमाका, जानिए ये क्यों है खास

ताजमहल के टिकट विंडो का सर्वर ठप, ऑनलाइन बुकिंग से ही मिलेगी एंट्री, लॉन्च होगा एप

सोनिया की चाल पर गहलोत का धोबी पछाड़ और कांग्रेस फिर ‘फुस्स’!

POPULAR POST

Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

November 10, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026

LATEST

Varanasi CNG Crisis

Varanasi CNG Crisis : त्योहारों के बीच थम गई गाड़ियों की रफ्तार? सीएनजी पंपों पर हंगामा, घंटों कतार में फंसे पर्यटक

November 13, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Lucknow Three Children Death

Lucknow News: रहस्यमयी बीमारी या कोई …. चार दिन में बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग, बच्चों की मौत से गांव में दहशत

November 12, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India