शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से मचा बवाल, सिसोदिया और संजय सिंह ने मोदी सरकार पर ऐसे साधा निशाना

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 13, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आप पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इटालिया को दिल्ली पुलिस सरिता विहार थाने लेकर गई है।’ जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, ‘बीजेपी को पटेल समाज से इतनी नफरत क्यों है ? गुजरात में गोपाल इटालिया की लोकप्रियता बढ़ने लगी, चुनाव में हार का डर सताने लगा तो दिल्ली में BJP की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पटेल समाज इस अपमान का बदला ज़रूर लेगा।’

.@BJP4India को पटेल समाज के लोगों से इतनी नफ़रत क्यों है?
गुजरात में @Gopal_Italia की लोकप्रियता बढ़ने लगी, चुनाव में हार का डर सताने लगा तो दिल्ली में BJP की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया।
पटेल समाज इस अपमान का बदला ज़रूर लेगा।#isupportGopalItaliya pic.twitter.com/raFckRkv2b

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 13, 2022

दरअसल, हाल ही में गोपाल इटालिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए थे। इसके अलावा एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें इटालिया ने महिलाओं को मंदिर न जाने की सलाह देते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने मंदिर और कथा स्थलों को शोषण का घर बताया था। जिसपर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

गोपाल इटालिया के इन वीडियो के वायरल होने के बाद से ही बीजेपी ने लगातार आम आदमी पार्टी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने का एक वीडियो सामने आया था। इसमें AAP नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया था। इसके साथ ही वह पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोपाल ने कहा है कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी की है?

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने हाल ही में गोपाल इटालिया का एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें गोपाल इटालिया कहते दिख रहे हैं, मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के घर हैं।

Gujarat @Gopal_Italia के ख़िलाफ़ BJP की कार्यवाही से रोष में है

BJP को पाटीदार समाज से इतनी नफ़रत क्यों?

पाटीदार समाज BJP के बदले की भावना से किए गए @Gopal_Italia पर अन्याय को देख रहा है—और एक जुट होकर Gujarat चुनाव में BJP को धूल चटाएगा

— @SanjayAzadSln #पाटीदार_विरोधी_बीजेपी pic.twitter.com/sxBSOzt1rQ

— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) October 13, 2022

वहीं, दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है। वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। गोपाल इटालिया उस पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

Tags: AAPAAP partyBJPDelhidelhi newsdelhi policeGopal Italiamanish sisodiaNews1India
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Next Post

Karwa Chauth Special: सती अनुसुइया ने माता सीता को अचल सौभाग्य के लिए इस व्रत का दिया था उपदेश

फिल्म Uunchai से बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक आया सामने, पहाडों के बीच दिखा बर्फीला लुक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In