गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Tunisha Sharma Death: तुनिशा सुसाइड मामले में नया मोड़, को-स्टार शीजान खान गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप, जानें पूरा सच

by Anu Kadyan
दिसम्बर 25, 2022
in बड़ी खबर, मनोरंजन, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। खूबसूरत, यंग और खुशमिजाज एक्ट्रेस निधन से हर कोई सदमे में हैं। तुनिशा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि मरने से कुछ घंटे पहले ही तुनिशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उसने साइड पोज दिया हैं। वहीं इस फोटो के कैप्शन में तुनिशा ने लिखा कि ‘जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।’

सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

तुनिशा का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से दम घुटना बताया जा रहा है।  इसके आलाव एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला। उनकी आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर 20 साल की कम उम्र में तुनिशा ने सुसाइड क्यों किया। इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान खान गिरफ्तार

वहीं पुलिस की पूछताछ में अभिनेत्री की मां ने उनके को-स्टार शीजान खान पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में शीजान के खिलाफ धारा 306 तहत यानी आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार करके मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट से शीजान खान को 5-6 दिन के लिए रिमांड पर भेजने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें शीजान खान से कई सवालों के जवाब चाहिए। वहीं शीजान खान ने पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब गोलमाल अंदाज में दिए।

आज शाम होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी है। देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे असपताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान 4-5 डॉक्टर मौजूद थे। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफ़ी भी किया गया। वहीं मीरा रोड करीब 4-4.30 बजे के आसपास उनका एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार होगा।

यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभा चुकी थी एक्ट्रेस

तुनिशा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह बहतरीन एक्ट्रेस थी। उसने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में बड़ी पहचान बना ली। तुनिशा ने टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी काम किया। तुनिशा शर्मा ने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’  और ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। वह मौत से 6 घंटे पहले तक भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं।

Tags: News1IndiaSheejan Khan arrestedTunisha Sharma DeathTunisha suicide case
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Lucknow News: पैतृक गांव पहुंचा सिक्किम में शहीद हुए उन्नाव के जवान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए लगी लोगों की भीड़, पंचतत्व में विलीन होंगे भूपेंद्र सिंह

'मन की बात'… इस साल के आखिरी एपिसोड में जानें PM मोदी के मन की 10 बड़ी बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist