Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Twin Tower: भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का बड़ा वार, ट्विन टावर निर्माण के 26 दोषी अफसरों की लिस्ट जारी

by Web Desk
August 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Twin Tower: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावरों (Supertech Twin Towers) को आखिरकार रविवार को ध्वस्त कर दिया गया. दरअसल इमारत के नियमों में गंभीर उल्लंघन के लिए जुड़वां टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, ये नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) और सुपरटेक की मिलीभगत का नतीजा है. साथ ही आदेश दिया कि कंपनी नोएडा प्राधिकरण और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान जैसे विशेषज्ञ निकायों की देखरेख में अपने खर्च पर टावरों को ध्वस्त करेगी.

उत्तर प्रदेश: नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर को विस्फोटक द्वारा गिराए जाने के बाद की तस्वीरें। #SupertechTwinTowers pic.twitter.com/tEh90f0gJb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2022

इसी क्रम में नोएडा ट्विन टावर्स (Supertech Twin Towers) के मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों, बिल्डरों और आर्किटेक्ट सहित कई लोगों को अनियमितताओं के दोषी पाया गया है. इस मामले को लेकर प्रदेश के सीएम योगी ने इसकी जांच कराई थी, जिसमें तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, बिल्डरों समेत 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. नियमों के आधार पर बने इन गगनचुंबी इमारतों के निर्माण में नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों और बिल्डर की मिलीभगत बताई जा रही है.

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

सीएम योगी ने कराई मामले की जांच

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ दशक पुराने इस मामले की गहन जांच की थी. सितंबर 2021 में सीएम योगी के आदेश पर बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की कमेटी गठित की गई थी. इस जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में शामिल 26 अधिकारियों/कर्मचारियों, सुपरटेक लिमिटेड के निदेशकों और उनके वास्तुकारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

टावर्स को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया

इस मामले में शामिल 4 ऐसे अधिकारियों को निलंबित करते हुए, जो वर्तमान में विभिन्न प्राधिकारियों में कार्यरत थे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी सरकार की ओर से शुरू कर दी गई है. सुपरटेक के ट्विन टावरों को आज आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया. एपेक्स (32-मंजिला) और केयेन (29-मंजिला) टावरों के विध्वंस से लगभग 35,000 क्यूबिक मीटर मलबा निकल जाएगा, जिसे साफ होने में तीन महीने या उससे ज्यादा समय लग सकता है. इन टावरों को 3,700 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग करके नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से नीचे लाया गया है.

ये भी पढ़ें – Twin Tower Demolition Live: धमाके के साथ जमींदोज हुआ Twin Tower, उठा धूल का गुबार, भ्रष्टाचार की इमारत मलबे में तब्दील

Tags: Noida Twin TowersSupertech Twin TowersUttar PradeshYogi Government
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Electricity Demand: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय विद्युत...

Next Post

Ghaziabad: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर लहराए हथियार, सफाई में ये बोले पिंकी चौधरी

दिल्लीः नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे किया गिरोह का भंडाफोड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist