सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Loksabha election 2024: बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीट जीतने के लिए बनाई रणनीति, मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को सौंपी है ये जिम्मेदारी

by Juhi Tomer
जनवरी 29, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही रणनीति बनाई जा रही है। यूपी में योगी सरकार ने जिलों में प्रभारी मंत्री बनाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई वरिष्ठ मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा है। कैबिनेट मंत्री नंदी को दो जिलों की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि इनमें कानपुर नगर मिर्जापुर का नाम शामिल हैं। वहीं सुरेश खन्ना को लखनऊ और गोरखपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सूर्य प्रताप शाही को आजमगढ़ और अयोध्या का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और बांदा का प्रबारी मंत्री बनाया गया। नितिन अग्रवाल को प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया है।

वहीं आशीष पटेल सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री बने हैं। डॉ. संजय निषाद बहरािच के प्रभारी मंत्री बने। राकेश सचान को फतेहपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य झांसी की प्रभारी मंत्री बनी है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 2024 में क्लीन स्वीप को लेकर सियासी तानबाना बुन रही है। वहीं मंत्री मंडलों और जिलों का दौरे तो करेंगे ही, साथ ही अब मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम भी मोर्चा संभालेंगे। योगी सरकार 2.0 के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2022 के लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों को पांच साल की बजाए दो वर्ष में यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने का टारगेट रखा है। ऐसे में सभी विभागों से 100 दिन, छह माह, एक साल, दो वर्ष व पांच वर्ष की कार्ययोजना तैयार कराई गई. यह कार्ययोजना तय समय के साथ साकार होती चले, जिसके लिए योगी आदित्यनाथ ने अपने 18 कैबिनेट मंत्रियों को एक-एक मंडल का प्रभार सौंप रखा है।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

प्रभारी मंत्री जिलों में 24 घंटे बिताएं

मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को उनके जिले का नियमित दौरा करने और जिले में कम से कम 24 घंटे बिताने के निर्देेश दिए। उन्होंने जिलों के दौरों के दौरान होने वाली बैठकों में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा संवाद करने, तहसील या विकास खंड का औचक निरीक्षण करने, दलित या मलिन बस्ती में सहभोज भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करने, कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजना की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

हर सप्ताह करें समीक्षा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मंत्री अपने विभाग की हर हफ्ते समीक्षा करें और सहयोगी राज्यमंत्री को भी इन बैठक में आमंत्रित करें। विभाग की जनहित की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी जाए। जिला मानीटरिंग कमेटी व उद्योग बंधु की बैठक नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएं। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को अपने सरकारी आवास पर रात्रिभोज पर भी आमंत्रित किया। इसमें उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) का बना भोजन खिलाया। प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में इस वर्ष मिलेट वर्ष मनाया जा रहा है।

योगी ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सहभोज आयोजित करें और मोटे अनाज का भोज खिलाएं। क्योंकि यह अत्याधिक पौष्टिक होता है, इसलिए इसे बढ़ावा दें।

Tags: "UP News2024 Lok sabha electiongeneral elections 2024Lok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024UP CM Yogi AdityanathUP NewsUttar PradeshYogi Adityanathyogi cabinet
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Next Post

Meerut: अलाया अपार्टमेंट हादसे के आरोपी बिल्डर फहद याजदानी पुलिस की गिरफ्त से दूर, पश्चिम यूपी में मिल रही लोकेशन

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण बस हादसा, खाई में गिरी बस, 39 लोगों की गई जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In