रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP: अंतिम चरण में योगी सरकार की ‘Global Investor Summit’ की तैयारियां, मंत्रियों के विदेश दौरे तय

by Anu Kadyan
नवम्बर 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम इस महीने से पूंजी निवेश लाने के लिए 20 अलग-अलग देशों की यात्रा पर निकल रही है। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी और उनकी टीम उद्योग और कारोबार के बड़े गंतव्य लंदन, न्यूयार्क, डैलेस, शिकागो और सैनफ्रांसिस्को के दौरे पर जाएंगे।

हर समूह में दो मंत्री होंगे

वहीं इस यात्रा का मकसद विभिन्न देशों में जाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investor Summit) के लिए निवेशकों और कंपनियों को आमंत्रित करना के साथ ही यूपी में निवेश के लिए तैयार करना है। बता दें कि यह समिट लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी तक होनी है। इसके जरिए योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी में लाने का लक्ष्य रखा है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

जानकारी के अनुसार इसके लिए विदेशों में यूपी की ब्रांडिंग करने को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय शहरों में निवेशकों के साथ बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री के अलावा जाने वाले मंत्री भी अलग अलग दिन विदेशों का दौरा कर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और यूपी में निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे। हर समूह में दो मंत्री रखे गए हैं।

सीएम गुजरात प्रचार अभियान के बाद निकलेंगे

वहीं मुख्यमंत्री इन दिनों विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में लगे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अभी उनके दौरे शुरू होने हैं। उसी हिसाब उनके जाने के कार्यक्रम तय होगा।

माना जा रहा है कि वह 28 नवंबर तक यात्रा पर निकलेंगे। अमेरिका व ब्रिटेन की यह उनकी पहली यात्रा होगी। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा आईएएस, इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी व अन्य भी इस दौरे में शामिल किए जा रहे हैं।

केशव पेरिस तो ब्रजेश पाठक ब्राजील जाएंगे

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य 29 नंवबर से पांच दिसंबर तक नीदरलैंड के आइंड हावन व फ्रांस की राजधानी पेरिस का दौरा करेंगे। उनके साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक मैक्सिको सिटी, रिया द जनेरियो (ब्राजील), व म्नयूस आयर्स (अर्जेंटीना) जाकर निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पशुधन मंत्री धर्मपाल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक टोरेंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, व लॉस एंजिल्स की यात्रा करेंगे।

मंत्रियों के दौरे 18 नवंबर से बीस दिसंबर तक

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी व 7 दिसंबर से 20 दिसंबर तक म्यूनिख, ब्रसेल्स, स्टाकहोम, पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग की यात्रा करेंगे। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी रहेंगे।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 18 से 23 नवंबर तक जापान व दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 16 से 22 दिसंबर तक सिडनी, सिंगापुर व बैंकाक की यात्रा करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य 23 नवंबर को इजराइल के प्रमुख शहर तेलअवीव जाएंगे। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को श्रम मंत्री अनिल राजभर के साथ 15 से 20 दिसंबर तक पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे।

Tags: cmyogiforeign toursGlobal Investor SummitNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UP में 7 बजे के बाद लगता है डर Priyanka Chopra के इस सवाल का IPS अधिकारी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Dengue In UP: डेंगू, टाइफाइड से बदहाल यूपी की हालत से बिफरे सीएम योगी, अब लिया ये बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In