Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

Facebook पर हाई प्रोफाइल महिलाओं से दोस्ती कर बनवाता था उनका फोटो वीडियो, फिर ऐसे ब्लैकमेल कर मांगता था 65 लाख रुपए

by Abhinav Shukla
October 17, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Agra: फेसबुक पर नकली अकाउंट बनाकर ठगी करने के कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन आगरा का रहने वाला मोहित मूलनिवासी टुंडला का रहने वाला है। जो पिछले कई सालों से आगरा, दिल्ली, रतलाम, बंगाल व अन्य राज्यों की अच्छे घरों की महिलाओं को अपने जाल में फंसा ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी कर चुका है और अभी भी कई महिलाएं इसके जाल में फंसी हुई है। महिलाओं से गोल्ड लेने के बाद मन्नापुरम बैंक ब्रांच कमला नगर में रखता है। कुछ महिलाओं ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उन्हें फोटो, वीडियो, चैट वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। जिनमें से तीन,चार महिलाओं ने शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस पूरी जालसाजी में मोहित का पूरा परिवार शामिल है।

Case 1: 2016 में दिल्ली की रहने वाली महिला के फेसबुक पर मोहित की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसको उन्होंने अनफ्रेंड कर दिया, लेकिन मोहित उनके रिश्तेदारों का म्यूचुअल फ्रेंड शो कर रहा था तो बाद में दिल्ली की महिला ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। मोहित ने अपने आपको गूगल कंपनी का एचआर बताया वह अपने पिता को लुधियाना पुलिस में एएसपी बताया, वह अपनी बहन को दिल्ली के किसी थाने में एसएचओ बताया, और खुद को एक अच्छे खासे परिवार के रूप में अपना परिचय दिया। मोहित ने उन्हें बताया कि उसका डिवोर्स हो चुका है और वह अनाथ है। उसकी पत्नी किसी के साथ भाग कर चली गई थी। इमोशनली दिल्ली की महिला से कई बार पैसे लिए पहले तो मोहित ने अपने बच्चे के इलाज के नाम पर दिल्ली की महिला से पैसे लिए तो उसके बाद पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर उनके हस्बैंड से पैसे लिए। इस तरीके से 15 लाख रुपए दिल्ली की महिला से ले चुका था। जब महिला ने अपने पैसे और गहने वापस मांगे तो मोहित ने धमकी दी कि वह चैट उनके पति को शेयर कर देगा और यह भी बता देगा कि छुप-छुपकर किस तरीके से उसको पैसे दिए गए। जिसके बाद दिल्ली की महिला ने 2021 सितंबर में शिकायत की लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026

Case 2: थाना सदर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि अक्टूबर 2016 में मोहित ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। लेकिन उन्होंने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट नहीं किया। जब महिला ने चेक किया तो मोहित उनके कई रिश्तेदारों के म्यूचुअल फ्रेंड में शो कर रहा था। जिसके बाद महिला ने मोहित की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की। मोहित ने अपने आपको गूगल का एएचआर बताया और अपने आप को अनाथ बताया। उसने यह भी बताया कि उसका डिवोर्स हो चुका है और उसका बच्चा हॉस्टल में पढ़ाई करता है। मोहित ने महिला से अपने बच्चे के इलाज के लिए पैसे मांगे तो महिला ने मोहित को ब्लॉक मार दिया। जिसके बाद मोहित ने महिला के रिश्तेदारों से महिला का नंबर लेकर अपनी मां और बहन से महिला की बात कराई। महिला को धीरे धीरे अपने विश्वास में लेकर परिवारवालों ने महिला को हर कार्यक्रम में बुलाना शुरू कर दिया। वहीं, मोहित की दूसरी शादी के लिए मोहित की मां और बहन ने महिला से सोना चढ़ाने के नाम पर सोना लिया। जब महिला ने अपने सोने के जेवरात वापस मांगे तो मोहित ने वापस देने के नाम पर भगवान टॉकीज के पास जवाहर नगर कॉलोनी में रूम पर ले जाकर महिला के साथ रेप किया और वीडियो वायरल करने के नाम पर डराने की धमकी देने लगा। इसके बाद हर महीने ब्लैकमेल कर मोहित महिला से ₹20000 रुपए लेता रहा। इस तरीके से महिला से मोहित ने 600 ग्राम गोल्ड ₹15 लाख नगद वसूल किए। थाने में शिकायत करने पर महिला की सुनवाई नहीं हुई।

Case 3: थाना ताजगंज की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह खुद एक अच्छे परिवार से है और आईटी कंपनी में काम करती है। 2018 में राहुल वीर अरोड़ा नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जहां मोहित ने खुद को एक फेमस राइटर बताया था और अपना अच्छा खासा बैकग्राउंड बताया था। मोहित ने महिला को भी अनाथ बताया और अपने पिता को देने के नाम पर ₹2 लाख रुपए मांगे। उसने बताया कि पापा को किसी काम से पैसे चाहिए। अगर मैंने पापा को पैसे नहीं दिए तो उन पर केस हो जाएगा। जिस पर इमोशनली ब्लैकमेल कर महिला से ₹200000 ले लिए, जिसके कुछ समय बाद बिजनेस का लालच देकर महिला को बुलाया। महिला से अकेले में मिलकर ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर, उससे पैसे व गहने लेने लगा। इस तरीके से ब्लैकमेल कर मोहित ने ₹65 लाख रुपए महिला से ले लिए। 2021 मार्च में महिला ने मोहित के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए शिकायत की, तो पुलिस ने बिना मुकदमा दर्ज कर समझौता करा दिया।

Case 4: थाना कमला नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि जुलाई 2019 में अनिल शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और उनके रिश्तेदारों में म्यूच्यूअल फ्रेंड शो कर रहा था। उसने बताया कि मैं अनाथ हूं और मेरी बीवी मुझे छोड़ कर चली गई है। बच्चे की रिस्पांसिबिलिटी मेरे पास है और बड़ी बहन को पैसे की जरूरत है। इसलिए ₹1 लाख चाहिए। वापस लौटा देने के नाम पर पैसे और गोल्ड महिला के ले लिए। जिसके बाद महिला से फिर लेनदेन होता रहा। इस तरीके से महिला के साथ भी लाखों की ठगी करी। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगने चाहे। तो मोहित ने उनके साथ भी रूम पर ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने चालाकी से अपने आप को बचाया और वहां से निकल कर आ गई। जिसके बाद महिला ने 14 अक्टूबर 2022 को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस तरीके से अलग-अलग जगह की महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनके रिश्तेदारों को अपने फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर महिलाओं का विश्वास जीत खुद को गूगल कंपनी का एचआर बताकर और अपने पिता को आईपीएस। उसने अपना अच्छा खासा फैमिली बैकग्राउंड बताकर कई महिलाओं को अपने जाल में फसाने का कार्य करता है और जब कोई महिलाएं चंगुल में फस जाती है, तो उसको ब्लैकमेल कर पैसे ठगने का कार्य करता है। जिस काम में मोहित के साथ उसकी पत्नी रुचि, मां मीरा और पिता अनिल शर्मा,बहन रीना, रूबी पूरा परिवार शामिल है।

Tags: AgrafacebookFacebook ScamNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share210Tweet132Share53

Abhinav Shukla

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post

Andheri East Bypoll: भाजपा नहीं लड़ेगी अंधेरी पूर्व विधानसभा का उपचुनाव, राज ठाकरे के पत्र का दिया जवाब

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, तोड़ी गई गाड़िया, हमलावर को लेकर पुलिस ने किया ये दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist