Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

22 दिसंबर… क्यों होता है आज साल का सबसे छोटा दिन, सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट रहेगी रोशनी, जानिए वजह

by Anu Kadyan
December 22, 2022
in अद्भुत कहानियां, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज साल का सबसे छोटा दिन यानी 22 दिसंबर है। आज रोशनी सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट ही रहेगी। साल के चार दिन कुछ खास होते हैं। जैसे 22 दिसंबर को दिन सबसे छोटा होता है। तो वहीं 21 जून सबसे बड़ा। वहीं 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात की अवधि बराबर होती है। हालांकि इन तारीखों में ऐसा सिर्फ उत्तरी गोलार्ध में ही होता है। आज 22 दिसंबर है तो आईए जानते है कि आज सबसे छोटा दिन क्यों होता है। 

रात 13 घंटे 19 मिनट की अवधि की

आज साल का सबसे छोटा दिन है। इसकी वजह है खगोलीय घटनाक्रम। इस वजह से आज का दिन 10 घंटे 41 मिनट की अवधि का होगा और रात 13 घंटे 19 मिनट की अवधि की। लेकिन रोशनी और अंधेरे का समय आपके स्थान पर भी निर्भर करता है। बता दें कि सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के चक्कर लगाते समय 22 दिसंबर 2022 को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होता है। इस वजह से दक्षिण गोलार्ध में दिन बड़े रहेंगे और उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे। 

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026

इसलिए धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिन सबसे छोटा और रात सबसे बड़ी होती है। अगर मध्य भारत की बात करें तो वहां पर सूर्योदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। वहीं शाम को 5 बजकर 46 मिनट पर सूर्य अस्त होगा। यानी दिन का समय 10 घंटे 41 मिनट और रात 13 घंटे 19 मिनट की रहेगी।

रोशनी का एंगल 23 डिग्री 26 मिनट 17 सेकंड दक्षिण की तरफ होगा

आज के दिन सूर्य की रोशनी का एंगल 23 डिग्री 26 मिनट 17 सेकंड दक्षिण की तरफ होगा। वहीं अगले साल 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर होगा। उस वक्त दिन-रात के समय की अवधि बराबर होगी। इसे अंग्रेजी में विंटर सॉल्सटिस कहा जाता हैं। बता दें कि सॉल्सटिस एक लैटिन शब्द है जो सोल्स्टिम से बना है। लैटिन शब्द सोल का अर्थ होता है सूर्य और सेस्टेयर का अर्थ होता है स्थिर रहना।

इन दोनों शब्दों को मिलाकार सॉल्सटिस शब्द बना है। जिसका अर्थ है सूर्य का स्थिर रहना। इसी प्राकृतिक बदलाव के कारण 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और रात सबसे लंबी होती है। अन्य ग्रहों की तरह पृथ्वी भी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकने और घूमने से सूर्य की किरणें एक जगह अधिक तो दूसरी जगह कम पड़ती हैं।

दक्षिणी गोलार्द्ध में आज दिन लंबा होगा

बता दें कि विंटर सॉल्सटिस के समय दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की रोशनी ज्यादा पड़ती है और उत्तरी गोलार्द्ध में कम। इसलिए आज के दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में सूरज ज्यादा देर तक चमकेगा। इस वजह से यहां का दिन लंबा होगा। ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में आज से गर्मी की शुरुआत हो जाएगी है।

Tags: December 22News1Indiashortest day of the year
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Next Post

MP Politics: 2023 में सिंधिया या शिवराज सिंह चौहान... कौन होगा CM पद का दावेदार, जानें किसके लिए राह मुश्किल, किसके लिए आसान

Coronavirus BF 7 Variant in India: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, जानें नया वेरिएंट कितना है खतरनाक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist