रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मिलेगी अनुमति या हटेगी गणेश जी की मूर्ति, कोर्ट में सुनवाई आज

by Abhinav Shukla
सितम्बर 13, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट (दिल्ली) के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज दिनेश कुमार आज (मंगलवार) कुतुब मीनार परिसर में पूजा की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेंगे। पिछली सुनवाई में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी याचिका सुनने का कोई औचित्य नहीं है। एएसआई ने कहा था कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर 1947 के बाद से किसी भी कोर्ट में अपील दायर नहीं की गई। एएसआई ने कहा था कि संरक्षित इमारत में कोई भी पूजा या इबादत करने के अधिकार का दावा नहीं कर सकता है।

इससे पहले 24 मई की सुनवाई में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने साकेत कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि जब एएसआई ने स्मारक पर नियंत्रण लिया था, तब वहां पूजा नहीं होती थी। एएसआई ने कहा है कि कानूनन संरक्षित स्मारक में पूजा का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए याचिका खारिज की जाए।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

साकेत कोर्ट ने 13 अप्रैल को एएसआई को निर्देश दिया था कि कुतुब मीनार परिसर में मौजूद कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद परिसर में रखी भगवान गणेश की मूर्तियों को परिसर से न हटाए । इस मामले में पहले से ही पूजा-अर्चना अधिकार को लेकर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता ने नई अर्जी में कहा था कि गणेश जी की मूर्तियों को नेशनल म्यूचुअल अथॉरिटी के दिये सुझाव के मुताबिक नेशनल म्यूजियम या किसी दूसरी जगह विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें परिसर में ही पूरे सम्मान के साथ उचित स्थान पर रखा जाए।

24 मई को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील हरिशंकर जैन ने कहा था कि पिछले आठ सौ वर्षों से इस परिसर का इस्तेमाल मुस्लिमों ने नहीं किया है। मस्जिद के काफी पहले यहां मंदिर था तो पूजा की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती है।

इस याचिका में कहा गया है कि हिंदुओं और जैनों के 27 मंदिरों को तोड़कर ये मस्जिद बनाई गई है। जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव और भगवान विष्णु को इस मामले में याचिकाकर्ता बनाया गया था। गौरतलब है कि 29 नवंबर, 2021 को सिविल जज नेहा शर्मा ने याचिका खारिज कर दी थी। इस आदेश को डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में चुनौती दी गई है।

याचिका में कहा गया है कि कुतुबद्दीन ऐबक ने 27 हिंदू और जैन मंदिरों की जगह कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद बना दिया। ऐबक मंदिरों को पूरे तरीके से नष्ट नहीं कर सका और मंदिरों के मलबे से ही मस्जिद का निर्माण किया गया। याचिका में कहा गया था कि कुतुब मीनार परिसर की दीवारों, खंभों और छतों पर हिन्दू औज जैन देवी-देवताओं के चित्र बने हुए हैं। इनसे साफ है कि कुतुब मीनार परिसर में हिंदू और जैन मंदिर थे। कुतुब मीनार ध्रुव स्तंभ था।

याचिका में मांग की गई थी कि इन 27 मंदिरों को पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया जाए और कुतुब मीनार परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से पूजा करने की इजाजत दी जाए।

Tags: BJPDelhiganesh poojahinduNews1IndiaQutub Minar
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post

आर्थिक आधार पर आरक्षण और मुस्लिमों के आरक्षण पर संविधान पीठ आज करेगी सुनवाई

दुबई में बना भव्य हिंदू मंदिर, भारत से पहुंचे 14 पंडित कर रहे हैं वेद पाठ, ये ही मंदिर की खासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist