मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Azam Khan IT Raid: 30 ठिकाने पर तीन दिन तक चली छापेमारी, 800 करोड़ की टैक्स चोरी का शक

छापों पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और खान को समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताते हुए बीजेपी सरकार पर ‘तानाशाह’ रवैया अपनाने और ‘केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया.

by Juhi Tomer
सितम्बर 16, 2023
in Breaking, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आयकर विभाग ने तीन दिन तक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगोॆ के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 800 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का संदेह जताया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारी, सुरक्षा बलों के साथ बुधवार सुबह सात बजे आजम खान के जेल स्थित आवास मेंं दाखिल हुए और शुक्रवार शाम सात बजे तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रही।

800 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का शक

शुक्रवार शाम करीब सात बजे आयकर आधिकारियों के उनके आवास से जाने के बाद आजम खान ने कहा, “यह आयकर विभाग की छापेमारी थी और वे लोग यहां तीन दिन तक रहे, उन्होंने तलाशी ली और सवाल पूछे। वहीं खान ने इससे आगे सवालो का पत्रकार से जवाब देने से इंकार कर दिया। आयकर विभाग ने खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विभाग ने पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुछ परिसरों के अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ में छापेमारी की है। यह कार्रवाई खान और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ ट्रस्ट संगठनों से संबंधित है।गाजियाबाद में आयकर विभाग ने बुधवार को राजनगर कॉलोनी स्थित एक आवास पर छापा मारा. यह घर एकता कौशिक का है, जो खान परिवार की करीबी मानी जाती हैं।

RELATED NEWS

UP Election 2027 Family Politics

UP Politics 2027: पूर्वांचल में परिवारवाद की नई लहर, पत्नियों-बेटियों की सियासी एंट्री से गरमाया चुनावी मैदान

अगस्त 13, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026

‘भारत को भ्रष्टाचार मुक्त’बनाने का कदम’

छापों पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और खान को समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ‘तानाशाह’ रवैया अपनाने और ‘केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपने अधिकार में रहकर ‘भारत को भ्रष्टाचार मुक्त’ बनाने के लिए कदम उठा रही हैं।

रामपुर की एक सांसद-विधायक अदालत ने पिछले साल खान को नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में दोषी ठहराया था और तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाये जाने के बाद पूर्व मंत्री को विधानसभा सदस्य से अयोग्य घोषित कर दिया गया. बाद में उन्हें एक ऊपरी अदालत ने बरी कर दिया था लेकिन एक अलग मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उनकी अयोग्यता रद्द नहीं की गई थी।

Tags: Azam KhanAzam Khan FamilyAzam Khan IT Raidazam khan newsAzam Khan wifeIncome Tax RaidIT RAIDIT Raid on Azam KhanSamajwadi PartySP Leader Azam KhanTax evasionUP NewsUP News in HindiUP Politics
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

UP Election 2027 Family Politics

UP Politics 2027: पूर्वांचल में परिवारवाद की नई लहर, पत्नियों-बेटियों की सियासी एंट्री से गरमाया चुनावी मैदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

UP Election 27 Family Politics:यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन पूर्वांचल में चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Firozabad Nagar Panchayat Chairperson

Chairperson Removed: फिरोजाबाद में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई, कोर्ट के आदेश पर शासन की कार्रवाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

 Firozabad Nagar Panchayat Chairperson:फिरोजाबाद की एका नगर पंचायत की भाजपा अध्यक्ष माया देवी सागर को शासन ने तत्काल प्रभाव से...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Mohan Bhagwat Reservation Statement

Reservation Row: भागवत के बयान पर मायावती-चंद्रशेखर सक्रिय, यूपी में 2027 इलेक्शन से पहले गरमाई सियासत

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Reservation Debate:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर दिए ताजा बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस...

Next Post
Lucknow:  लखनऊ में बड़ा हादसा, रेलवे कॉलोनी में मकान की छत गिरने से 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Lucknow: लखनऊ में बड़ा हादसा, रेलवे कॉलोनी में मकान की छत गिरने से 3 बच्चों समेत 5 की मौत

मौत का शनिवार! कहीं हुआ सड़क हादसा तो कहीं लिफ्ट गिरने से कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

मौत का शनिवार! कहीं हुआ सड़क हादसा तो कहीं लिफ्ट गिरने से कई लोगों ने गंवाई अपनी जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist