रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

एकता कौशिक के घर चौथे दिन भी इनकम टैक्स की छापेमारी, आजम खान के बेटे अदीब से है अच्छी दोस्ती

आजम की तीमारदारी के लिए अस्पताल में रुकने के बाद ही वह चर्चाओं में आईं थीं। आजम खान उन्हें बेटी की तरह मानते हैं। उनके बेटे अदीब के साथ-साथ उनकी पत्नी से भी एकता कौशिक की अच्छी दोस्ती है।

by Juhi Tomer
सितम्बर 17, 2023
in Breaking, TOP NEWS, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद। सपा नेता आजम खां के परिवार की करीबी एकता कौशिक के घर चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। हालांकि, बुधवार सुबह सात बजे से लगातार 67 घंटे शुक्रवार रात दो बजे तक दस्तावेज खंगालने के बाद आयकर टीम वापस चली गई थी लेकिन शनिवार शाम चार बजे फिर से आ गई।

वही इस मामले में एकता का कहना है कि 67 घंटे में 15 अफसरों की टीम ने उनसे और उनके परिवारजनों से लगभग 100 सवाल पूछे। उन्होंने पूरा सहयोग करते हुए सभी का जवाब दिया। अफसरों की एक टीम शास्त्रीनगर स्थित मायके में भी पहुंची। वहां भी बुधवार सुबह से शुक्रवार की रात तक दस्तावेज खंगाले गए। उनके घरेलू सहायकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस की टीम घर के बाहर तैनात है। छापे के दौरान किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी

RELATED NEWS

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

अगस्त 6, 2026
Honor Killing Agra Ankita Sharma

Agra Crime : ITBP जवान की पत्नी की हत्या, पिता ने ‘इज्जत’ के नाम पर ली बेटी की जान

अगस्त 5, 2026

जानिए क्या सवाल पूछे गए

जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से आपका क्या संबंध है ?, इनसे आप कब से जुड़ी हैं ?, आपकी आय का स्रोत क्या है ?, आपने हाल ही में कई लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं, इनके लिए पैसा कहां से आया ?। उनसे बैंक के खातों, लाॅकर और मोबाइल फोन की जानकारी भी ली गई।

चलिए आपको बताते है आखिर एकता कौशिक आजम खां के बेटे अदीब से कैसे मिली

दरअसल, वर्ष 2009 में एकता कौशिक ने नोएडा फिल्म सिटी स्थित मारवाह स्टूडियो में ज्वैलरी डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए दाखिला लिया था। वहीं आजम खां के बेटे अदीब ने मॉडलिंग के कोर्स में। यहीं दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद एकता और अदीब का एक-दूसरे के घर आना जाना व परिवार के सदस्यों से परिचय हुआ।

एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक जीडीए के लेखा अनुभाग में अकाउंटेंट थे और ससुर परितोष शर्मा अवर अभियंता। सुरेंद्र कौशिक जीडीए से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। स्वर्णजयंती पुरम भूखंड आवंटन घोटाले में उनका नाम शामिल है।

सपा कार्यकाल में एकता कौशिक ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए मामला खत्म कराने का पूरा प्रयास किया। अधिकारियों को आजम खान ने सीधे फोन भी किए, लेकिन हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते मामले में कुछ नहीं हो सका। वहीं आजम खान से अच्छे रिश्ते होने का उन्हें खूब फायदा मिला। परिवार का कारोबार कई गुना बढ़ा। आजम खान के जरिए ही वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव से मिली थी और उनके इनसे भी अच्छे संबंध हो गए थे। एकता भी रिश्ते निभाने में पीछे नहीं रही। पिछले दिनों जब आजम खान का परिवार संकट के दौर से गुजर रहा था। आजम खान जेल में थे तो एकता ने उनकी पूरी मदद की। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं से मिलकर मजबूती से पैरवी की थी।

Tags: "ghaziabad-localAzam KhanEkta kaushikekta kaushik newsGhaziabadGhaziabad NewsIncome Tax RaidIT raidsUttar Pradesh NewsWho is Ekta kaushik
Share202Tweet126Share51

Juhi Tomer

Related Posts

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Honor Killing Agra Ankita Sharma

Agra Crime : ITBP जवान की पत्नी की हत्या, पिता ने ‘इज्जत’ के नाम पर ली बेटी की जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

 Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जैतपुर थाना क्षेत्र...

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Murder Mystery: बरेली के भोजीपुरा इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

Next Post
73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे देश में समर्थक अलग अंदाज में मना रहे जन्मदिन!

73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे देश में समर्थक अलग अंदाज में मना रहे जन्मदिन!

जन्मदिन Photo

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा-पीएम अगला जन्मदिन पूर्व प्रधानमंत्री के तौ पर मनाएंगे'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist