मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘बुलडोजर में दिमाग से नहीं, स्टेयरिंग से चलता है, जनता रखती है ताकत ‘, SC के बाद अखिलेश का योगी पर पलटवार

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुलडोजर को लेकर योगी सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता। यह स्टेयरिंग से चलता है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 4, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुलडोजर को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए Akhilesh Yadav ने बुधवार को कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता। यह स्टेयरिंग से चलता है। यूपी की जनता या दिल्ली की जनता इस स्टेयरिंग को कभी भी बदल सकती है। बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई असंवैधानिक है। इसका इस्तेमाल प्रदेश में बदला लेने के लिए किया जा रहा है।

अखिलेश ने पूछा- क्या मुख्यमंत्री के घर का नक्शा स्वीकृत है?

Akhilesh Yadav ने कहा, ‘जो लोग बुलडोजर लेकर लोगों को डराते थे, जगह-जगह लोगों के घर तोड़ते थे। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा स्वीकृत है? बताएं इसका नक्शा कब पास हुआ। कागज दिखाएं। जिससे बदला लेना है, उसे अपमानित करने के लिए आप जानबूझकर उसके घर पर बुलडोजर चलाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता। तो क्या सरकार अब तक बुलडोजर से ध्वस्त किए गए मकानों के लिए माफी मांगेगी? मैं कहना चाहता हूं कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता। यह सिर्फ स्टेयरिंग पर चलता है। यूपी की जनता या दिल्ली की जनता इस स्टेयरिंग को कभी भी बदल सकती है।’

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

#WATCH | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says "…The people who used to scare others with bulldozers, used to demolish people's houses in various places, is the map of the Chief Minister's residence approved? Tell us when it was passed, show the papers. You deliberately ran… pic.twitter.com/xSkD1K8BBf

— ANI (@ANI) September 4, 2024

‘बुलडोजर पर हर किसी का हाथ नहीं आ सकता’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने के बाद गोरखपुर की ओर बुलडोजर घुमाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि बुलडोजर पर हर किसी का हाथ नहीं आ सकता और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वालों को बुलडोजर से परास्त कर दिया जाएगा। अखिलेश यादव और उनके चाचा व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की तुलना ‘भेड़ियों’ से करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले ‘चाचा-भतीजा’ सरकारी नौकरी के नाम पर वसूली करते थे।

बुलडोज़र के लिए दिमाग की जरुरत… योगी का अखिलेश को करारा जवाब

गोरखपुर की ओर बुलडोजर चलेंगे: Akhilesh Yadav

अखिलेश ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश का बुलडोजर गोरखपुर (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहनगर) की ओर चल जाएगा। मुख्यमंत्री ने यादव के बयान पर उनके उपनाम ‘टीपू’ का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया और कहा कि 2017 से पहले जिन लोगों ने प्रदेश को लूटा, आज जब उनके सपने टूट गए हैं तो टीपू भी सुल्तान बनने जा रहा है, वह सपने देख रहा है।

Akhilesh Yadav-शिवपाल की तुलना ‘भेड़ियों’ से की

आदित्यनाथ ने कहा कि आपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने नामक एक शो देखा होगा जो 8 से 10 साल पहले प्रसारित हुआ था..। इन लोगों को सपने देखने की भी आदत है, क्योंकि जब जनता ने इन्हें मौका दिया तो इन्होंने युवाओं के भविष्य से खेलने में संकोच नहीं किया। आदित्यनाथ ने अखिलेश और शिवपाल यादव की तुलना ‘भेड़ियों’ से की। उन्होंने कहा, ‘मैं देख सकता हूं कि इस समय कुछ आदमखोर भेड़िए अलग-अलग जिलों में उत्पात मचा रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति वर्ष 2017 से पहले भी प्रदेश में थी। इन लोगों ने उस समय बहुत तबाही मचाई थी। इनके ठीक होने के इलाके भी बंटे हुए थे।’

Tags: Akhilesh Yadavbulldozer politicsYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Next Post
Kanpur

कानपुर में स्कूल संचालक के बेटे ने खुद का कराया फर्जी अपहरण, फोन करके मांगी 20 लाख की फिरौती

Deepika Padukone

Deepika Padukone ने बिकिनी में कराया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, पति रणवीर ने भी लुटाया प्यार, ग्लो देख दीवाने हुए फैंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist