Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bollywood : सामने आ गए सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी, पुलिस ने दिया अपने एक्शन को अंजाम  

by Gulshan
April 16, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, क्राइम, बड़ी खबर, मनोरंजन
Salman Khan, Bollywood
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood : 14 अप्रैल रविवार के दिन सलमान (Salman Khan) खान के घर ज़बरदस्त फायरिंग की गई थी जब दो बाइक सवारों ने सुबह के करीब 5 बजे बॉलीवुड एक्टर सलमान के घर 3 राउंड फायरिंग की थी। अब इसके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए ये बेहतरीन कामयाबी हासिल कर ली है। कड़ी जांच पड़ताल के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को इन आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला शुरु हो गया है।

कौन हैं फायरिंग करने वाले दबंग?

 बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बंगले के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि, इन दोनों ही आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है। और इन्हें आज किसी भी वक्त मुंबई ले जाया जा सकता है।

RELATED NEWS

Shani Pradosh Vrat 2026

Shani Pradosh Vrat : भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि, शनि प्रदोष व्रत 27 जून को, जानें पूजा विधि, शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं

June 25, 2026
Firozabad Tajia Height Measurement

Firozabad Administration: ताजिया सुपुर्द-ए-खाक से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन, ASP अनुज चौधरी ने खुद नापी ताजियों की ऊंचाई

June 25, 2026

इन दोनों आरोपियों का नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता है जिनसे पूछताछ करने पर सामने आया है कि फायरिंग करने वाला सागर ही था। जानकारी के मुताबिक, दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण से ताल्लुक रखते हैं जिनमें से विक्की की उम्र 24 और सागर की उम्र 21 बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : मायावती का ये दांव भाजपा से ज्यादा सपा का खेल करेगा ख़राब, नई लिस्ट में किसे मिला बसपा का इनाम

भुज पुलिस ने क्या कहा ?

 इस मामले पर भुज पुलिस ने अपने बयान में कहा कि कहा, “पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में की गई है जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं.”

फायरिंग के बाद बदमाश कैसे हुए फरार ?

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी बेहद शातिर दिमाग के थे उन्होंने दबे पैरों भागने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया। वो सलमान के घर के बाहर के हर इलाके से अच्छी तरह से वाकिफ थे इसका पता साफ तौर पर स कबात से लगता है कि दोनों ने ही पहले फायरिंग के बाद बांद्रा में माउंट मैरी चर्च पहुंचे वहां पर अपनी बाइक छोड़ी और इसके बाद रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए ऑटोरिक्शा किया।

स्टेशन पर पहुंचकर वो दोनों बोरवेली की तरफ जाने वाली एक ट्रेन में चढ़े और फिर संताक्रूज़ स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर बाहर निकल गए। ये पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हासिल हुई। इसके अलावा तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को इन आरोपियों में शामिल एक और आरोपी का पता चला। जिसका नाम सागर उर्फ कालू है। ये राजस्थान के कुख्यात गैंग गोदरा का आदमी है जिसका सीधा संबंध लॉरेंस बिश्रनोई गैंग से भी है।

गुजरात से किए गए गिरफ्तार

पुलिस ने अंत तक इन आरोपियों का पूछा नहीं छोड़ा और ऐसे ही पता चल गया कि इन दोनों ने खुद को कहां छुपाया हुआ है। ये दोनों ही संताक्रूज़ स्टेशन से गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए थे जहां पर भुज पहुंचकर इन दोनों ने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया था। लेकिन क्योंकि पुलिस की नज़रें लगातार इनकी हर हरकत पर बनी हुई थी इसी के चलते पुलिस ने इन्हें ढूंढ ही निकाला। इन दोनों को ही मुंबई तक लेकर या जाएगा पर वहां पर क्राइम ब्रांज पूछताछ का दूसरा चरण शुरु करेगी।

Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Shani Pradosh Vrat 2026

Shani Pradosh Vrat : भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि, शनि प्रदोष व्रत 27 जून को, जानें पूजा विधि, शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं

by SYED BUSHRA
June 25, 2026

Shani Pradosh Vrat:हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है। जब...

Firozabad Tajia Height Measurement

Firozabad Administration: ताजिया सुपुर्द-ए-खाक से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन, ASP अनुज चौधरी ने खुद नापी ताजियों की ऊंचाई

by SYED BUSHRA
June 25, 2026

Firozabad Administration On Alert: फिरोजाबाद में मुहर्रम के मौके पर होने वाले ताजिया सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम से पहले प्रशासन पूरी तरह...

LPG Supply Restrictions: घरेलू उत्पादन बढ़ते ही सरकार ने जंग के दौरान LPG पर लगी पाबंदियां हटाईं , उद्योगों को राहत मिली

LPG Supply Restrictions: घरेलू उत्पादन बढ़ते ही सरकार ने जंग के दौरान LPG पर लगी पाबंदियां हटाईं , उद्योगों को राहत मिली

by Kirtika Tyagi
June 25, 2026

Government Removes LPG Supply Restrictions: केंद्र सरकार ने एलपीजी (LPG) की सप्लाई पर लगाई गई सभी अस्थायी पाबंदियां हटा दी...

Citizenship Debate- पासपोर्ट नागरिकता का सबूत या सिर्फ यात्रा दस्तावेज़? विदेश मंत्रालय के बयान पर छिड़ी बहस, जानिए क्या कहता है कानून

Citizenship Debate- पासपोर्ट नागरिकता का सबूत या सिर्फ यात्रा दस्तावेज़? विदेश मंत्रालय के बयान पर छिड़ी बहस, जानिए क्या कहता है कानून

by Kirtika Tyagi
June 25, 2026

Passport and Citizenship Debate: एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई मीडिया रिपोर्टों में विदेश मंत्रालय के एक...

5 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स भी कहलाएंगे सेलिब्रिटी! SEBI के नए प्रस्ताव ने बढ़ाई चर्चा

5 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स भी कहलाएंगे सेलिब्रिटी! SEBI के नए प्रस्ताव ने बढ़ाई चर्चा

by Sadaf Farooqui
June 25, 2026

SEBI Celebrity Definition Proposal: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने विज्ञापनों और निवेश संबंधी प्रचार को लेकर एक महत्वपूर्ण...

Next Post
weather overhaul

Weather Overhaul: मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी का दौर अभी समाप्त हो जाएगा; IMD भी बारिश पर अलर्ट

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : मंत्री के सामने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं की हुई भिड़ंत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist