शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Dimple Yadav Net Worth : डायमंड की शौकीन और 15.5 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं डिंपल यादव,साथ ही पति अखिलेश भी हैं करोड़पति

by Shahrukh Saifi
अप्रैल 18, 2024
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Dimple Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) ने कल अपना नामांकन दाखिल कर दिया है
अपनी सादगी के लिए मशहूर डिंपल को गहनों का शौक है. डिंपल भले ही महंगी कारों में चलती हैं, लेकिन उनके पास खुद के पास कोई कार नहीं है. हम बताते हैं आपको बता दें कि अखिलेश और डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) के पास कितनी संपत्ति है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे में उन्होंने बताया कि वह 15.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं. डिंपल के पास 57,2447 रुपये की नकदी है. उनके नाम पर 10.44 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति और 5.10 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है.

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) ने शपथ पत्र दिया था, उसमें उनकी संपत्ति 14 करोड़ रुपये थी.

अखिलेश यादव भी हैं करोड़पति

यह जानकारी बताती है कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के पास ठीक 25,71,804 रुपये नकद हैं। इसके अतिरिक्त, उनके पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और 9.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

डायमंड और गोल्ड की शौकीन हैं डिंपल

डिंपल ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर, 2.774 किलोग्राम से ज्यादा सोने के गहने, 203 ग्राम मोती और 59,76,687 रुपये का हीरा है, जो 127.75 कैरेट का है। वहीं डिंपल ( Dimple Yadav ) के पति अखिलेश यादव के पास 76 हजार रुपये से ज्यादा का मोबाइल फोन, 5.34 लाख रुपये की जिम मशीन और 1.6 लाख रुपये की क्रॉकरी है.

कितना कर्ज है डिंपल और अखिलेश पर?

डिंपल पर 74.44 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है, जबकि समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर 25.40 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है.

सपा कैंडिडेट के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं

डिंपल यादव द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्होंने 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की। जब उन्होंने 2019 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा, तो उनकी चल संपत्ति का मूल्य 3.68 करोड़ रुपये था, और उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 9.30 करोड़ रुपये था।

डिंपल-अखिलेश के पास नहीं है कार

यह जानकर वाकई हैरानी होती है कि डिंपल यादव और अखिलेश यादव भले ही लग्जरी कारों में चलते हैं, लेकिन हलफनामे के मुताबिक, उनके पास खुद कोई कार नहीं है।

Tags: Akhilesh Yadavbreaking up newsdimple yadav
Share196Tweet123Share49

Shahrukh Saifi

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post
Delhi MCD

Delhi MCD Mayor Election: महेश कुमार खींची कौन हैं? AAP के मेयर उम्मीदवार

शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra फंसे ईडी के शिकंजे में!

शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra फंसे ईडी के शिकंजे में!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In