रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs ENG Live Score: यशस्वी के तूफानी अर्धशतक के बदौलत भारत ने पहले दिन बनाए 119 रन , इंग्लैंड को अभी भी 127 रनों की बढ़त

by Gautam Jha
जनवरी 25, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND vs ENG Live Score:
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद। (IND vs ENG Live Score ) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज आज यानि 25 जनवरी से शुरू हो रही है। सीरीज का  पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दिन का खेल खत्म भारत का स्कोर एक विकेट पर 119 रन 

दिन का खेल खत्म होने तक भारत नें एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए है। भारत के तरफ से यशस्वी जायसवाल 76 रन और शुभमन गिल 14 रन बना कर खेल रहे है। वही इंग्लैंड की तरफ से जैक लीच ने एक विकेट लिए। भारत अभी भी 127 रन पीछे है।

RELATED NEWS

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

जुलाई 15, 2026
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

जुलाई 14, 2026

यशस्वी का अर्धशतक

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पहले मुकाबले में अर्धशतक बना खेल है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपने पारी में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 70 गेंदों में 76 रन बनाए है। इससे पहले भारत को दोनों ओपनरों ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा महज 24 रनों के स्कोर पर जैक लीच का  शिकार बने।

इंग्लैंड की पहली पारी

इंग्लैंड -246/10

सबसे अधिक रन

  • बेन स्टोक्स – 70(88)
  • जॉनी बेयरस्टो- 37(58)
  • डकेट -35(39)
  • जो रूट -29 (60)

सबसे अधिक विकेट

  • जडेजा – 3
  • अश्विन -3
  • बुमराह -2
  • अक्षर -2

इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर सिमटी, बेन स्टोक्स की कप्तानी पारी, अश्विन और जडेजा को 3-3 विकेट

मेहमानों की  पहली पारी 246 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही जिसे वो बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई। पहले विकेट के लिए जैक और डकेट ने 55 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद 3 रनों कर अंतराल पर 3 विकेट गिरने के बाद मेहमानों की पारी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान बेन स्टोक्स (70) ने बनाए। जबकि भारत के तरफ से अश्विन और जडेजा ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह और अक्षर को दो-दो विकेट मिले।

स्टोक्स का अर्धशतक

एक तरफ जहां इंग्लैंड लड़खड़ा रही है वहीं दूसरे ओर बेन स्टोक्स ने पारी संभालने की पूरी कोशिश कर रहे । अपने आक्रमक अंदाज में बैटिंग करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 88 गेंदों में 70 रन बनाए। स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्के के साथ अपना भी अर्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

193 के स्कोर पर इंग्लैंड को टॉम हार्टले (23) के रूप में आठवां झटका लगा है। इससे पहले 155 के स्कोर पर बुमराह ने रेहान अहमद को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, भारत के झोली में 6ठा विकेट

लंच के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। टीम को 121 के स्कोर पर चौथा झटका जॉनी बेयरस्टो के रूप में लगा। बेयरस्टो को अक्षर पटेल ने 29 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। जिसके बाद 125 के स्कोर पर पांचवा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने जो रूट को आउट किया। रूट 29 रनों पर खेल रहे थे तभी जडेजा के एक गेंद पर वो बुमराह को कैच दे बैठे। भारत को छठी सफलता अक्षर पटेल ने ही दिलाई। अक्षर पटेल ने बेन फोक्स को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। तब फोक्स चार रन बना कर खेल रहे थे। क्रीज पर अभी बेन स्टोक्स और रेहान अहमद क्रीज पर है।

लंच तक खेल बराबरी पर

पहले टेस्ट मैच में लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड के लिए अच्छी रही, पहले विकेट के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने 55 रन की साझेदारी की। जिसके बाद अश्विन ने  बेन को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद मेहमान टीम ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए जबकि क्राउली 20 रन ही जोड़ सके। भारत के तरफ से तीनों विकेट स्पिनरों ने लिए। डकेट और क्राउली को अश्विन तो पोप को जडेजा ने आउट किया। जो रूट 18 रन और जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक  48 रनों  की साझेदारी हो चुकी है।

भारत की मजबूत वापसी

22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट 15(24) और जॉनी बेयरस्टो 20(24) रन बनाकर मैदान पर हैं। भारत के तरफ से अश्विन ने 2 जबकि जडेजा ने 1 विकेट लिए है।

इंग्लैंड को लगा पहला झटका

पहले मैच में इंग्लैंड को बेन डकेट के रूप में पहला झटका लगा है। भारत के लिए खतरनाक हो रहे बेन डकेट को अश्विन ने 35 रनों के स्करों पर चलता किया। बेन डकेट 39 गेंद में सात चौके की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट के बाद जैक क्राउली और उपकप्तान ओली पोप क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए है।

IND vs ENG Live Score : इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने ओपनर्स जैक क्राउली और बेन डकेट ने शुरुआत की तो वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले 5 ओवर में इंग्लैंड ने 26 रन बना लिए है। इंग्लैंड के ऑपनर्स जैक 15 (17)रन और डकेट 11 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं

भारत का अपने घर में रिकार्ड

भारत टेस्ट क्रिकेट में अपने घर में पिछले 12 सालों से विजय है। इस दौरान कोई भी टीम उसे हराने में नकाम रही है। भारत को टेस्ट क्रिकेट में अंतिम बार 12 साल पहले इंग्लैंड ही हराया था। 2012 में हुए भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Live Score) के बीच तीन मैचों के सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। 2012 में मिली इस हार के बाद कोई भी टीम अब तक भारत को अपने घर पर नहीं हरा पाई है। इस दौरान भारत ने घर में 16 टेस्ट सीरीज खेली हैं।जिसमें उसने सात में क्लीन स्वीप किया है।

इंग्लैंड का भारत में रिकार्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 2012 के बाद भारतीय सरजमीं  पर 9 मुकाबले खेले गए है। जिनमें इंग्लैंड को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली तो जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीम के बीच एक मुकाबला ड्रा रहा।

 टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत:  रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
  • इंग्लैंड: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।
Tags: ENG vs IND 1st Testind vs engIND vs ENG Test Match Live ScoreLive Score India vs England
Share203Tweet127Share51

Gautam Jha

Related Posts

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Ind vs Eng 1st ODI Records: भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को खेली गई तीन मैचों की वनडे...

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए Playing XI का किया ऐलान, नई ओपनिंग जोड़ी में किया बड़ा बदलाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

England Announces Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को...

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Inzamam ul Haq's ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोहित शर्मा...

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Axar Patel T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल आज, 4 जुलाई...

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

Next Post
Bharat Jodo Nyay Yatra: 12th day of Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress's Nyay Yatra will enter Bengal today

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 12वां दिन, आज बंगाल में प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

Ram Temple: Crowd of devotees in Ayodhya to see Ramlala, donations worth crores on the first day

Ram Mandir : रामलला के दर्शन को अयोध्या में भक्तों की भीड़, पहले दिन करोड़ों का दान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist