शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

ट्रंप के टैरिफ अटैक से सेंसेक्स में 1000 अंकों की बड़ी गिरावट..निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद मंगलवार दोपहर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 11, 2025
in Breaking
Share market Crash

Share market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद मंगलवार दोपहर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:41 बजे सेंसेक्स 1,038 अंकों की गिरावट के साथ 1.25 प्रतिशत नीचे था जबकि निफ्टी 327 अंकों की गिरावट के साथ 1.3 प्रतिशत कमजोर हो गया। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में भी 3.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

टैरिफ का हुआ कितना असर

डोनाल्ड ट्रंप ने एल्यूमिनियम पर टैरिफ बढ़ाकर 10 फीसदी से 25 फीसदी कर दिया है जो 4 मार्च से प्रभावी होगा। यह टैरिफ अमेरिका में आयात किए जाने वाले सभी स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों पर लागू होगा जिसमें कनाडा और मैक्सिको जैसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी शामिल होंगे। इस कदम का उद्देश्य उन देशों विशेष रूप से चीन और रूस को रोकना है जो मौजूदा शुल्क से बचने के प्रयास कर रहे थे। ट्रंप का कहना है कि इस फैसले से अमेरिकी उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

RELATED NEWS

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

सितम्बर 24, 2026
Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

सितम्बर 22, 2026

यह भी पढ़े: सोने की कीमत घटी, चांदी के दाम बढ़े ,गोल्ड के रेट में उतार चढ़ाव,कैसे जाने आज का भाव

इसका भारत में कितना असर

भारत अमेरिका को सीमित मात्रा में स्टील निर्यात करता है लेकिन एल्युमिनियम के मामले में स्थिति अलग है। भारत दुनिया के प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादकों में से एक है और अमेरिका उसका सबसे बड़ा खरीदार है। ट्रंप के इस टैरिफ फैसले से भारत के एल्युमिनियम निर्यात पर असर पड़ सकता है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय कंपनियां जैसे वेदांता और हिंडाल्को धीरे-धीरे नए बाजार खोज सकती हैं लेकिन तब तक उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट कारण

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में एफपीआई ने 78,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिए। वहीं 10 फरवरी तक एफपीआई ने 7,342 करोड़ रुपये की निकासी कर ली। जनवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 23 में से 22 कारोबारी सत्रों में बिकवाली की जिसके परिणामस्वरूप भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट का सामना कर रहा है।

Tags: Donald TrumpShare market Crash

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को व्हाइट हाउस में मीडिया की एंट्री रोकने के मामले में अदालत से झटका...

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने समझौता करने, आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना...

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

Next Post
Samay Raina

कॉमेडी शो से समय रैना को असली पहचान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक ?

Jaat movie cast and release date

Bollywood news : ‘जाट’ film पर आया बड़ा update इसमें एक दो नहीं कई हैं हीरोइन, जानिए कब होगी रिलीज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In