Site icon News1India

कोल इंडिया बीपीसीएल एचयूएल के स्टॉक में भारी खरीदारी, रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बंद

Stock Market

Stock Market: मंगलवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे, वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी नया लाइफटाइम हाई बनाने में कामयाब रहा। लेकिन ऊपरी स्तर से बाजार में मुनाफावसूली लौट आई है, जिसके चलते बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान मिडकैप शेयरों में बिकवाली लौटने से निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के बावजूद आईटी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को बड़ा सहारा मिला है। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 52 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 80,716 अंकों पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26 अंकों की बढ़त के साथ 24,613 अंकों पर बंद हुआ।

Lunar Cave: चांद पर मिली गुफा: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नया ठिकाना?

सेंसेक्स और निफ्टी:

बाजार के रुझान:

मार्केट कैप भी सपाट बंद हुआ

बाजार के सपाट बंद होने के चलते बीएसई में लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप भी सपाट बंद हुआ। आज के कारोबार में बीएसई का मार्केट कैप 455.20 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र में 455.06 लाख करोड़ रुपये था। यानी आज के सत्र में निवेशकों की दौलत में 14000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शेयर:

शीर्ष गिरावट वाले शेयर:

बढ़ते और गिरते शेयर

आज के कारोबार में एचयूएल 2.49 फीसदी, भारती एयरटेल 1.76 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.17 फीसदी, इंफोसिस 1.07 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.84 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.72 फीसदी, आईटीसी 0.68 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 2.07 फीसदी, रिलायंस 1.37 फीसदी, एनटीपीसी 1.34 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Exit mobile version