रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

स्टॉक मार्केट की तेजी को लगा झटका, 320 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 23,350 के नीचे लुढ़का

Nvidia के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स एवरेज 1.73% की गिरावट के साथ 39,339.39 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 2.24% की कमजोरी आई और यह 5,275.70 पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट भी 3.05% गिरकर 16,307.16 पर बंद हुआ।

by Gulshan
अप्रैल 17, 2025
in Latest News
Stock Market
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

जुलाई 25, 2026
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

जुलाई 20, 2026

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में दो दिनों की लगातार बढ़त के बाद गुरुवार को कमजोरी के संकेत देखने को मिले। शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने दबाव में शुरुआत की, जहां सेंसेक्स में लगभग 320 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी फिसलकर 23,350 के नीचे आ गया। ओपनिंग बेल के साथ ही सेंसेक्स 181.39 अंक या 0.24% गिरकर 76,862.90 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 23,300 के स्तर पर आ गया, जो कि पिछले बंद से लगभग 80 अंक नीचे है। इस दौरान विप्रो के शेयरों में भी दबाव रहा और यह 5% से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार में भी बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली, जिसका असर एशियाई बाजारों पर पड़ा और भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं रह सके। खासतौर पर Nvidia के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसके चलते डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.73% लुढ़ककर 39,339.39 पर बंद हुआ। इसी तरह, S&P 500 में 2.24% और नैस्डेक कंपोजिट में 3.05% की गिरावट रही, जो क्रमशः 5,275.70 और 16,307.16 के स्तर पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स ऊपर पहुंचा

हालांकि गुरुवार को वैश्विक संकेतों में थोड़ी राहत देखने को मिली। अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में सुधार नजर आया, जहां डाउ जोन्स 0.40%, S&P 500 में 0.47% और नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 0.56% की बढ़त देखी गई। बात करें एक दिन पहले की, तो बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी बनी रही। बीएसई सेंसेक्स 309.40 अंकों की मजबूती के साथ 77,000 के ऊपर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी में भी 108.65 अंकों की बढ़त देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया पॉजिटिव मैक्रोइकोनॉमिक डेटा और सामान्य मॉनसून की संभावना ने निवेशकों की भावनाओं को बल दिया है।

यह भी पढ़ें : आज वानखेड़े की पिच का कैसा होगा मिजाज ? IPL में उस ग्राउंड के बारे में जहां पर होगा आज का मैच…

जियोजीत इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, “वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से भारत को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा मार्च में खुदरा महंगाई दर सात साल के निचले स्तर पर पहुंचने से बाजार में यह उम्मीद बनी है कि रिजर्व बैंक आगे चलकर नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है।”

Tags: stock market
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Stock Market

भारत-पाक जंग के बीच शेयर बाजार गिरा धड़ाम, सिर्फ 2 दिनों में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूबे

by Gulshan
मई 10, 2025

Stock Market : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू शेयर बाजार पर नकारात्मक असर डाला है, जिससे...

Stock Market

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में दहशत, भारतीय बाजारों में दिखी स्थिरता, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी पर कितना पड़ेगा असर ? 

by Gulshan
मई 7, 2025

Stock Market : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन...

Stock Market

शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, रिलायंस ने दिखाई धमाकेदार तेजी!

by Gulshan
अप्रैल 28, 2025

Stock Market : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) ने जोरदार तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार...

Next Post
CJI ने सरकार को दिया 7 दिन का समय, जानिए वक्फ बोर्ड में क्या अंतिम कील ठोकेगा सुप्रीम कोर्ट

CJI ने सरकार को दिया 7 दिन का समय, जानिए वक्फ बोर्ड में क्या अंतिम कील ठोकेगा सुप्रीम कोर्ट

Varanasi

वाराणसी गैंगरेप केस में सनसनीखेज मोड़: पीड़िता के चैट से उलझा केस, SIT कर रही गहराई से जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist