बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP PCS J: अब पीसीएस जज की भर्ती में भी निकला स्कैम, इलाहबाद हाई कोर्ट ने दिया कार्यवाई का आदेश

हैरान करने वाली बात यह है कि यूपी पीसीएस जे 2022 की जिस भर्ती परीक्षा में अनियमितता की बात सामने आई है, उसका अंतिम परिणाम कई महीने पहले ही जारी हो चुका है।

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
UP PCS J
Share on FacebookShare on Twitter

UP PCS J: मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हंगामा अभी थमा भी नहीं है कि अब उत्तर प्रदेश में सिविल जज के पदों (UP PCS J) पर भर्ती के लिए यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा में अनियमितता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में न सिर्फ आरोप लगे हैं, बल्कि खुद यूपी लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में माना है कि रिजल्ट तैयार करने वाले अफसरों की लापरवाही की वजह से पचास अभ्यर्थियों की कॉपियां गलत कोडिंग की वजह से बदल गईं। आयोग ने रिजल्ट तैयार करने वाले पांच अफसरों को दोषी माना है और तीन को निलंबित कर दिया है।

UP PCS J

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

मई 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

मई 20, 2026

यूपी पीसीएस जे 2022 भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: मुख्य बातें

क्या हुआ:

  • यूपी पीसीएस जे 2022 की मुख्य परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपियां) गलत तरीके से बदल दी गईं थीं।
  • आयोग ने स्वीकार किया है कि 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां गलत कोडिंग के कारण प्रभावित हुई थीं।
  • यह गड़बड़ी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सामने आई।

कैसे हुई गड़बड़ी:

  • आयोग का कहना है कि मानवीय भूल के कारण गलत कोडिंग हुई थी।
  • गलती से 25-25 कॉपियों के दो बंडल आपस में बदल गए थे।
  • जिसके कारण इन 50 कॉपियों पर गलत कोड अंकित हो गए थे।

हैरान करने वाली बात यह है कि यूपी पीसीएस जे 2022 की जिस भर्ती परीक्षा में UP PCS J) अनियमितता की बात सामने आई है, उसका अंतिम परिणाम कई महीने पहले ही जारी हो चुका है। लगभग सभी अभ्यर्थी चयनित पदों पर ज्वाइन भी कर चुके हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने पूछा है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए आयोग अब क्या कर रहा है और यह भी बताने को कहा है कि अगर कोई चयनित अभ्यर्थी परिणाम में बदलाव के कारण बाहर होता है तो उसके लिए क्या किया जाएगा।

अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय की याचिका पर सुनवाई के बाद यूपी लोक सेवा (UP PCS J) आयोग ने यूपी पीसीएस जे 2022 की मुख्य परीक्षा के पचास अभ्यर्थियों की कॉपियों की अदला-बदली की बात स्वीकार की है। आयोग ने हाईकोर्ट को बताया कि पच्चीस-पच्चीस कॉपियों के दो बंडल आपस में बदल गए थे और इस कारण पचास कॉपियों पर गलत कोडिंग हो गई थी। इस मामले में जांच के बाद आयोग ने परीक्षा से जुड़े अपने पांच अधिकारियों को दोषी पाया है। इनमें से तीन को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। जबकि एक सेवानिवृत्त महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

प्रभाव:

  • जिन 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदली गईं थीं, उनके अंकों और रैंकिंग पर असर पड़ा।
  • कुछ का चयन हो गया, जबकि कुछ का नहीं हो पाया।
  • कुछ चयनित अभ्यर्थियों को भी चिंता है कि उनकी नियुक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

आगे क्या होगा:

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई कर रही है।
  • आयोग ने 8 जुलाई तक हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा गया है कि:
    • गलत कोडिंग से प्रभावित अभ्यर्थियों के साथ क्या होगा?
    • क्या परीक्षा परिणाम दोबारा जारी किए जाएंगे?
    • चयनित अभ्यर्थियों को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा?

आयोग ने लापरवाही बरतने के आरोप में अनुभाग अधिकारी शिव शंकर, समीक्षा अधिकारी नेहा शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पर्यवेक्षक का काम देखने वाले उप सचिव सतीश चंद्र मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है और उन्हें आरोप पत्र जारी किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सेवानिवृत्त हुईं सहायक समीक्षा अधिकारी चंद्रकला को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से मंजूरी मांगी गई है। उनके खिलाफ नियम 351 ए के तहत कार्रवाई के लिए मंजूरी मांगी गई है।

UP PCS J

आयोग सचिव अशोक कुमार ने कहा है कि मानवीय भूल के कारण कॉपियों के बंडल में गलत कोडिंग हुई थी। आयोग ने यह (UP PCS J) भी कहा है कि भविष्य में ऐसी गलती रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गलत कोडिंग के कारण बदली गई सभी कॉपियां अंग्रेजी विषय की थीं। अंग्रेजी का पेपर 100 अंकों का था।

खुद की हैंडराइटिंग न होने का आरोप

पीसीएस जे परीक्षा 2022 के तहत आयोग ने 302 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो गई है। हाईकोर्ट ने अब आयोग से पूछा है कि वह बताए कि जिन पचास अभ्यर्थियों की कॉपियां गलत कोडिंग के कारण बदली गई हैं, उनके रिजल्ट का क्या होगा। परीक्षा परिणाम नए सिरे से घोषित होने के बाद कितने अभ्यर्थी बाहर होंगे और कितने नए अभ्यर्थियों को जगह मिलेगी। जो नियुक्त हैं और कार्यरत हैं, उनके बारे में क्या निर्णय लिया जाएगा।

Horoscope: पढ़ें दैनिक राशिफल, जानिए कौन सी राशि होगीसौभाग्यशाली और किसे होगा नुकसान

अन्य बातें:

  • इस गड़बड़ी के लिए आयोग ने 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
  • 1 अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
  • 1 रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार से मंजूरी मांगी गई है।
  • आयोग ने भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कदम उठाने का दावा किया है।

आयोग ने यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नए सिरे से हलफनामा दाखिल कर यह सारी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 8 जुलाई को करेगा। मामले की सुनवाई जस्टिस एसडी सिंह और जस्टिस अनीश कुमार गुप्ता की खंडपीठ में हो रही है। याचिकाकर्ता अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि कॉपी देखने पर उनकी हैंडराइटिंग नहीं थी। श्रवण का मामला यूपी के राजभवन तक भी पहुंच चुका है। इस मामले में हंगामा मचने के बाद आयोग ने पिछले दिनों मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को कॉपियां दिखाने का फैसला किया था। याचिकाकर्ता श्रवण फिलहाल उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। अधिवक्ता विभू राय इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके मामले की पैरवी कर रहे हैं।

Tags: PCS JUP News
Share199Tweet125Share50

Mayank Yadav

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
UP

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, अवैध धर्मांतरण पर सख्त रुख, ऐसा क्या हुआ?

SEBI ने अदाणी मामले में अमेरिकी शॉर्टसेलर Hindenburg और Nathan Anderson को नोटिस, जानिए क्या है मामला?

SEBI ने अदाणी मामले में अमेरिकी शॉर्टसेलर Hindenburg और Nathan Anderson को नोटिस, जानिए क्या है मामला?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist