बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: लोकसभा के बाद यूपी में उपचुनाव की तैयारियां शुरु, सपा नही उतारेगी उम्मीदवार!

by Akhand Pratap Singh
जून 29, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का मनोबल ऊंचा है, और अब वे यूपी (Uttar Pradesh) विधानसभा उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। इससे पहले, एमएलसी चुनाव की एक सीट को लेकर हलचलें बढ़ गई हैं।

यह सीट सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। हालांकि, अब सपा इस चुनाव से पीछे हटती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, सपा इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

जल्द होंगे यूपी में उपचुनाव

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद यूपी विधानपरिषद में खाली हुई एमएलसी सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए दो जुलाई तक नामांकन की अंतिम तिथि है। लेकिन, सपा की ओर से इस उपचुनाव के लिए अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अखिलेश यादव को लेना है और उनकी तरफ से अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

सपा नही उतारेगी उम्मीदवार?

सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने विधायकों की संख्या को देखते हुए उपचुनाव में न उतरने का फैसला किया है। सपा के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है, जबकि संख्या के आधार पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। इसलिए सपा हारी हुई बाजी पर दांव नहीं लगाना चाहती है। दूसरी ओर, बीजेपी ने भी अभी तक अपने उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़े: पेपर लीक मामले में घिरे राजभर विधायक बेदी राम पर एक और सनसनीखेज खुलासा

2 जुलाई नामांकन की आखिरी तारीख

यूपी विधानपरिषद उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 2 जुलाई है, और 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी। शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे की है, इसलिए विधायकों की संख्या के आधार पर ही जीत तय होगी।

जाहिर है कि बीजेपी के पास अधिक विधायक हैं, इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी और एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक था।

Tags: Uttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case: आज महाराष्ट्र के लातूर जा सकती है CBI की टीम, नए सिरे से होगी मामले की जांच

NTA

NTA CUET UG 2024: जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी, 30 जून तक परिणाम की उम्मीद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In