गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 में सबसे तेज शतक, फिर मैदान पर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप, अभिषेक शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न; VIDEO वायरल

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 108 रन की पारी खेली और ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप कर खास अंदाज में जश्न मनाया।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने शतक तक पहुंचने के दौरान 9 चौके और 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। अभिषेक ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसने भी सभी का ध्यान खींच लिया।

RELATED NEWS

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026
India Japan T20 Match 2026

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 5.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान 47/4, भारत ने दिया 222 रन का बड़ा लक्ष्य

सितम्बर 17, 2026

‘ओम नमः शिवाय’ का जाप कर मनाया जश्न

शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने भगवान शिव को याद किया। उन्होंने बीच मैदान में योगा जैसी मुद्रा में बैठकर ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप किया। उनका यह खास अंदाज देखकर मैदान में मौजूद फैंस भी उत्साहित नजर आए।

अभिषेक के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके शतक के साथ-साथ जश्न मनाने के इस अलग अंदाज की भी चर्चा कर रहे हैं।

34 गेंदों में 108 रन बनाकर लौटे पवेलियन

अभिषेक शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार कम नहीं की। वह 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी के दौरान मैदान पर ऐसा लग रहा था, जैसे कोई मैच नहीं बल्कि लगातार हाइलाइट्स चल रही हों।

उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा रहा। अभिषेक की इस पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली।

रोहित शर्मा और सिकंदर रजा का रिकॉर्ड पीछे

अभिषेक शर्मा ने अपनी 30 गेंदों की सेंचुरी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले किसी देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ दिया।

सिकंदर रजा ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। अब अभिषेक ने दोनों रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Tags: Abhishek SharmaIndia vs AfghanistanT20 cricket
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

India Japan T20 Match 2026

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 5.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान 47/4, भारत ने दिया 222 रन का बड़ा लक्ष्य

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली...

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ICC Ranking: टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग कौन बना नंबर वन, अभिषेक शर्मा ने फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

आईसीसी की 16 सितंबर 2026 को जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में इशान किशन ने अपना नंबर एक स्थान...

Afghanistan T20 Squad: भारत के खिलाफ सीरीज में नवीन-उल-हक की वापसी, इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी

Afghanistan T20 Squad: भारत के खिलाफ सीरीज में नवीन-उल-हक की वापसी, इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

Afghanistan Squad: भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम...

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Historic Knock : भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी...

Next Post
India Japan T20 Match 2026

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 5.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान 47/4, भारत ने दिया 222 रन का बड़ा लक्ष्य

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In