सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Champions Trophy 2025 : ‘पाकिस्तान के बगैर भी हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी…’ BCCI ने PCB को दिया करारा जवाब…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार इस बात की मांग कर रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत के बिना आयोजित की जाए, क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया है।

by Gulshan
नवम्बर 30, 2024
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Champions Trophy 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की जिद अब पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार 29 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक हुई, जो बेनतीजा रही।आईसीसी ने पीसीबी को टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पीसीबी ने इसे नकार दिया। अब आईसीसी 30 नवंबर को इस मामले पर अंतिम फैसला करेगा। पीसीबी को आखिरी मौका दिया जाएगा, और अगर वह नहीं मानेगा, तो टूर्नामेंट पाकिस्तान के बाहर आयोजित किया जा सकता है, और पाकिस्तान को इसमें से बाहर भी किया जा सकता है।

‘पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम’

आईसीसी की बैठक का इंतजार सभी को था, क्योंकि हर कोई यह जानना चाहता था कि पीसीबी की जिद अब खत्म होगी या नहीं। अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। आईसीसी ने पाकिस्तान से बाहर मैच कराने के लिए हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पीसीबी ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया है।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, “चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का प्रसारण करने वाली कंपनी ऐसी किसी भी टूर्नामेंट के लिए पैसा नहीं देगी जिसमें भारतीय टीम शामिल नहीं हो। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बात अच्छे से समझ में आनी चाहिए। जब पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने से मना किया, तभी शनिवार को आईसीसी की बैठक का आयोजन किया गया। अगर पाकिस्तान इस मॉडल को स्वीकार नहीं करता है, तो चैंपियंस ट्रॉफी किसी अन्य देश में आयोजित हो सकती है, और पाकिस्तान की टीम इसमें शामिल नहीं होगी।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समाधान पर चर्चा

इससे पहले, कार्यकारी बोर्ड की बैठक संक्षिप्त रही। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद, वह ‘हाइब्रिड मॉडल’ को मंजूर नहीं करेंगे। आईसीसी के सदस्य देशों के अधिकारियों और बोर्ड के सदस्यों ने पीटीआई को बताया, “कार्यकारी बोर्ड की बैठक आज हुई, जिसमें सभी पक्ष 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के समाधान पर चर्चा कर रहे हैं। उम्मीद है कि शनिवार को बोर्ड एक और बैठक करेगा और समाधान मिलने तक इस पर चर्चा जारी रखेगा।”

यह भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की…

इस बीच, दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रुख को दोहराया कि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “बीसीसीआई ने पहले ही बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वहां सुरक्षा संबंधित चिंताएं हैं, और इसलिए टीम का पाकिस्तान जाना संभव नहीं है।”

Tags: Champions Trophy 2025Cricket News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में शुरु हुई बर्फबारी, Delhi-NCR में भी दिखी ठंड की पहरेदारी...

Varanasi Fire News

Varanasi Fire News : कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी भयानक आग, धू-धू कर जली 300 से ज़यादा बाइकें...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist