मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Cricket Gold: भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया, लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का सोना

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड जीता। भारत ने 216 रन बनाए, जबकि श्रीलंका 69 रन पर सिमट गया। यह भारत का लगातार दूसरा एशियन गेम्स क्रिकेट गोल्ड है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई।

भारत की शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.6 ओवर में 99 रन जोड़ दिए। पावरप्ले में ही भारत ने 67 रन बना लिए थे। शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

RELATED NEWS

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

सितम्बर 22, 2026
Medal Rush: शूटिंग के दम पर भारत ने जीते 6 मेडल, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने कमाल कर रचा इतिहास

Medal Rush: शूटिंग के दम पर भारत ने जीते 6 मेडल, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने कमाल कर रचा इतिहास

सितम्बर 21, 2026

मंधाना ने जमाया रंग

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 79 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी पारी के दौरान मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं।

ऋचा ने मचाई तबाही

शेफाली के आउट होने के बाद मंधाना ने पारी को संभाले रखा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोके। ऋचा की पारी में 6 चौके और 3 छक्के रहे।

श्रीलंका की पारी बिखरी

216 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 16 ओवर से पहले ही सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से जीतकर रिकॉर्ड अंतर से खिताब अपने नाम किया।

लगातार दूसरा खिताब

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स-2026 में अपना पहला गोल्ड हासिल किया।

Tags: Asian Games 2026India Women Cricket
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका...

Medal Rush: शूटिंग के दम पर भारत ने जीते 6 मेडल, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने कमाल कर रचा इतिहास

Medal Rush: शूटिंग के दम पर भारत ने जीते 6 मेडल, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने कमाल कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पदकों की संख्या 6 तक पहुंचा दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक चार...

Asian Games में रूस, इजराइल और तुर्किये क्यों नहीं लेते हिस्सा , तीनों का एशिया से है गहरा भौगोलिक संबंध

Asian Games में रूस, इजराइल और तुर्किये क्यों नहीं लेते हिस्सा , तीनों का एशिया से है गहरा भौगोलिक संबंध

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2026

एशियन गेम्स में किसी देश की भागीदारी सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि उसका कितना हिस्सा एशिया में...

Silver Medal एशियन गेम्स में भारत का खाता खुला, शूटर्स ने 10 मीटर एयर राइफल में जीते दो रजत पदक

Silver Medal एशियन गेम्स में भारत का खाता खुला, शूटर्स ने 10 मीटर एयर राइफल में जीते दो रजत पदक

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

India Women Shooters Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी में शानदार शुरुआत की। भारतीय...

Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश और चीन की टीमें आमने-सामने होनी थीं। यह...

Next Post
Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

Asian Games : महिला क्रिकेट ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बैडमिंटन मे वुशु ने भी किया मेडल पक्का

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In