शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL 2025 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम! कप्तानों की मीटिंग के बाद BCCI ने बदले ये 4 नियम…

IPL 2025 से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के कप्तानों की बैठक के बाद कुछ नियमों में बदलाव किया है। इस बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी चर्चा की गई, और इस पर निर्णय भी लिया गया है।

by Gulshan
मार्च 21, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IPL 2025
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

जून 7, 2025
प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

जून 4, 2025

IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत अब सिर्फ 2 दिन दूर है, जो 22 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले, 20 मार्च को मुंबई में आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तानों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक के बाद, बीसीसीआई ने आईपीएल में कई नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया। इस बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा हुई, जो लागू होने के बाद से हमेशा विवादों और चर्चाओं का हिस्सा बना रहा है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल(IPL 2025) में हमेशा चर्चा का विषय रहा है। कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी इस पर अपनी राय दे चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि इस नियम ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों की अहमियत को कम कर दिया है। इस नियम के तहत, टीमें किसी विशिष्ट गेंदबाज या बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल कर सकती हैं और उसे प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकती हैं। आईपीएल 2025 से पहले हुई कप्तानों की मीटिंग में इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम क्या है?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत, टॉस के बाद दोनों कप्तानों को अपनी प्लेइंग 11 की लिस्ट और 5 संभावित सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की सूची देनी होती है। इनमें से कोई एक खिलाड़ी मैच के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर को शामिल करने पर प्लेइंग 11 के किसी एक खिलाड़ी को बाहर किया जाता है, और वह खिलाड़ी उस मैच में दोबारा खेल नहीं सकता।

BCCI ने बदले ये नियम

  • आईपीएल 2025 में रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम

क्या आईपीएल 2025 से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटेगा? इसका जवाब है नहीं। आईपीएल 2025 में भी यह नियम लागू रहेगा। खबर के अनुसार, सभी कप्तानों की मीटिंग के बाद बीसीसीआई ने यह निर्णय लिया है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस सीजन में भी लागू रहेगा।

  • सलाइवा पर लगी रोक हटाई गई

आईपीएल 2025 में गेंदबाजों को गेंद पर सलाइवा (लार) लगाने की इजाजत दी जाएगी। यह निर्णय तब लिया गया जब आईपीएल की अधिकांश फ्रेंचाइज़ी के कप्तानों ने बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित बैठक में इस बदलाव के पक्ष में अपनी राय दी।

  • वाइड गेंद के लिए डीआरएस के इस्तेमाल को मंजूरी

बीसीसीआई ने ऊंची वाइड गेंद और ऑफ-स्टंप के बाहर की वाइड गेंदों के फैसले के लिए डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने बताया, “ऑफ-स्टंप के बाहर की वाइड और ऊंची वाइड गेंदों पर निर्णय लेने के लिए ‘हॉक आई’ और ‘बॉल ट्रैकिंग’ तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें : सोने की रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक! आज 22k सोने का रेट गिरा, जानें ताजा भाव

  • दूसरी पारी में गेंद बदलने का फैसला

शाम के मैचों में ओस की समस्या को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि दूसरी पारी में 11वें ओवर के बाद एक गेंद बदली जाएगी। एक अधिकारी ने स्पष्ट किया, “यह नियम में कोई बदलाव नहीं है, बल्कि यह इस साल सभी टीमों और अंपायर्स के बीच एक आपसी समझ का हिस्सा है। बदली गई गेंद का इस्तेमाल पहले किया जा चुका होगा, जिससे वह थोड़ी घिसी हुई होगी।”

आईपीएल 2025 में सभी 10 टीमों के कप्तान

  1. चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
  2. दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
  3. गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
  6. मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या (पहले मैच में सूर्यकुमार यादव)
  7. पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
  8. राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (पहले 3 मैचों में रियान पराग)
  9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – रजत पाटीदार
  10. सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस

Tags: IPL 2025
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
जून 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
जून 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
जून 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

by Vinod
जून 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब के...

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

by Vinod
जून 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब के...

Next Post
UP News

‘भ्रष्टाचार करेंगे तो सात पुश्तों को नहीं मिलेगी नौकरी’ ज़ीरो टॉलरेंस को लेकर बोले सीएम योगी

Dayashankar Singh

सीएससी पोर्टल से परिवहन सेवाओं का लाभ, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist