सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘भ्रष्टाचार करेंगे तो सात पुश्तों को नहीं मिलेगी नौकरी’ ज़ीरो टॉलरेंस को लेकर बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए इन्वेस्ट यूपी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी व्यक्ति निकांत जैन द्वारा उद्यमियों से वसूली की जा रही थी लेकिन जब उद्यमी विश्वजीत दत्त ने हिम्मत दिखाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शिकायत पहुंचाई तो प्रशासन हरकत में आया।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 21, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए इन्वेस्ट यूपी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी व्यक्ति निकांत जैन द्वारा उद्यमियों से वसूली की जा रही थी लेकिन जब उद्यमी विश्वजीत दत्त ने हिम्मत दिखाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शिकायत पहुंचाई तो प्रशासन हरकत में आया। सीएम योगी ने तुरंत गोपनीय जांच बैठाई जिसमें आरोपों की पुष्टि होते ही आईएएस अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया और निकांत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का सख्त रुख

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

अगस्त 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की आने वाली पीढ़ियों तक को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि सात पुश्तों तक याद रखेंगे।

जीरो टॉलरेंस को लेकर सीएम योगी सख्त

सीएम योगी ने भ्रष्टाचारियों को दी कड़ी चेतावनी

‘करप्शन के बारे में अगर सोच तो होगी कड़ी कार्रवाई’

‘करप्शन के बारे में सोचा तो 7 पुश्तों रखेंगे याद’

‘भ्रष्ट अधिकारी के किसी भी परिवार के सदस्य को नहीं मिलेगी नौकरी’@myogiadityanath |… pic.twitter.com/bl9JQ4S0ez

— News1India (@News1IndiaTweet) March 21, 2025

कैसे हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा?

शिकायतकर्ता विश्वजीत दत्त ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में सोलर सेल और सोलर ऊर्जा से जुड़ी इकाई स्थापित करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने इन्वेस्ट यूपी के कार्यालय और ऑनलाइन आवेदन किया था। मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें निकांत जैन से संपर्क करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़े: शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, वृद्ध महिला को कंगाल कर फरार हुआ ठग

जब दत्त ने निकांत जैन से संपर्क किया तो उसने फाइव परसेंट एडवांस की मांग रखी और कहा कि यदि यह रकम नहीं दी गई तो फाइल अटक जाएगी। चूंकि उद्यमी पहले ही इस प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुके थे इसलिए उन्होंने रिश्वत देने से मना कर दिया। इसके बाद उनकी फाइल जानबूझकर लंबित रखी गई।

निकांत जैन ने दी थी धमकी

शिकायतकर्ता के अनुसार निकांत जैन (UP News) ने उन्हें धमकाने के अंदाज में कहा कि आप और आपके मालिक जितनी कोशिश कर लें, आखिर में आपको मेरे पास ही आना पड़ेगा, वरना आपका काम नहीं होगा। उद्यमी ने यह भी बताया कि उनका ग्रुप यह प्रोजेक्ट दूसरे राज्य में भी ले जा सकता है लेकिन यूपी में निवेश को लेकर जो भ्रष्टाचार हो रहा था उसकी शिकायत करना ज़रूरी था।

मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

शिकायत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत मामले की गोपनीय जांच कराई और प्रमाण मिलते ही आईएएस अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया। इसके अलावा निकांत जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यूपी में कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी सात पुश्तें तक इसकी कीमत चुकाएंगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ यूपी सरकार का सख्त रुख

इस कार्रवाई से यह साफ हो गया कि योगी सरकार (UP News) किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इन्वेस्ट यूपी जैसे संस्थानों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले के उजागर होने के बाद अब राज्य के अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

Tags: CM YogiUP News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Next Post
Dayashankar Singh

सीएससी पोर्टल से परिवहन सेवाओं का लाभ, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

AAP में बड़ा बदलाव,  Saurabh Bharadwaj बने दिल्ली नए अध्यक्ष

AAP में बड़ा बदलाव, Saurabh Bharadwaj बने दिल्ली नए अध्यक्ष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist