सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Ketan Murder Mystery : सिया तूने यह क्या किया, चेतन के लिए उड़ा दिया केतन, हुए नए खुलासे, शादी से बचना चाहती थी, पुलिस का बड़ा दावा

केतन अग्रवाल मौत मामले की जांच में पुलिस ने कई अहम दावे किए हैं। जांच के अनुसार सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची।

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी, तो उसने सीधे मना करने के बजाय कथित तौर पर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ, डिजिटल रिकॉर्ड और दूसरे सबूतों के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, सिया शादी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी। वह अपने लिए और समय चाहती थी, लेकिन परिवार की ओर से शादी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

पुरानी पारिवारिक पहचान बनी रिश्ते की वजह

पुलिस के मुताबिक, केतन और सिया के परिवार पिछले करीब 35 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों परिवार पुणे के प्रतिष्ठित और आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों में गिने जाते हैं। बताया जा रहा है कि सिया की बुआ ने दोनों का रिश्ता तय कराया था। सिया की उम्र करीब 20 वर्ष थी, जबकि केतन उससे पांच साल बड़े थे। केतन के परिवार का दावा है कि शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं दी थी। हालांकि, दोनों परिवारों के पुराने संबंधों को देखते हुए बाद में वे इस शादी के लिए तैयार हो गए।

RELATED NEWS

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

जुलाई 6, 2026
Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पोते के निधन का सदमा नहीं सह पाए दादा,उनका भी हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जुलाई 5, 2026

शादी जल्दी कराने की थी तैयारी

केतन के परिवार का आरोप है कि सिया का परिवार शादी जल्द से जल्द करवाना चाहता था। परिवार का कहना है कि उन्हें बाद में महसूस हुआ कि शायद इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती थी। परिजनों का दावा है कि सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते की जानकारी परिवार को पहले से हो सकती थी। इसी कारण शादी जल्दी कराने की कोशिश की गई। हालांकि, इस दावे की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

शादी टालने की कोशिश भी की थी

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि सिया ने पहले शादी की तारीख आगे बढ़ाने की इच्छा जताई थी। उसने कथित तौर पर कहा था कि शादी को एक साल के लिए टाला जा सकता है या नहीं। दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर के एक पैलेस में शादी की योजना बनाई गई थी। पुलिस का दावा है कि जब सिया को लगा कि शादी टालना संभव नहीं होगा, तब उसने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर योजना बनाई।

भागने की बात भी हुई थी

जांच अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में यह भी पता चला कि सिया और चेतन ने साथ भाग जाने के विकल्प पर भी चर्चा की थी। लेकिन सिया इसके लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि वह परिवार की बदनामी नहीं चाहती थी।

कैसे खुला पूरा मामला?

26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में एक गहरी खाई में गिरने से हुई थी। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, क्योंकि सिया ने बताया था कि ट्रैकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था।

लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज ने कहानी बदल दी। पुलिस के अनुसार, फुटेज में एक व्यक्ति हुडी पहनकर केतन और सिया के पीछे चलता दिखाई दिया। बाद में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई। गर्म मौसम में भी हुडी पहनना जांचकर्ताओं को संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और कई ऐसे सबूत जुटाए, जिनके आधार पर अब मामले को हत्या की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर अंतिम सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Tags: Ketan Agrawal CasePune crime news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case Viral Claims: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर सोशल...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पोते के निधन का सदमा नहीं सह पाए दादा,उनका भी हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Ketan Agrawal murder Case: केतन अग्रवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोते के निधन के कुछ...

Ketan Murder Case: हत्याकांड में नए खुलासे, गूगल से बनाई गई थी पूरी योजना, डिजिटल सबूत मिटाने की भी हुई कोशिश, पुलिस का दावा

Ketan Murder Case: हत्याकांड में नए खुलासे, गूगल से बनाई गई थी पूरी योजना, डिजिटल सबूत मिटाने की भी हुई कोशिश, पुलिस का दावा

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिन्होंने मामले...

: Ketan Murder Case Pune

Ketan Murder Case: मंगेतर के गंजेपन से थी नाराज, क्या बाल बने हत्या का कारण, सिया के बयान से जांच में नया मोड़

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले...

Ketan Murder Case New Twist: पुलिस का दावा, लंबे समय से रची जा रही थी साजिश, एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे, खुद को बता रहे हैं बेगुनाह

Ketan Murder Case New Twist: पुलिस का दावा, लंबे समय से रची जा रही थी साजिश, एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे, खुद को बता रहे हैं बेगुनाह

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ketan Agrawal Murder Case New Twist: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के...

Next Post
Ram Mandir Land Case:  संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज, जमीन खरीद में गड़बड़ी के आरोप, जांच एजेंसी करेगी पड़ताल

Ram Mandir Land Case: संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज, जमीन खरीद में गड़बड़ी के आरोप, जांच एजेंसी करेगी पड़ताल

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist