गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर लगा यौन उत्पीड़न के आरोप, इंटरनेशनल वारंट जारी, IPL में Delhi Capitals की टीम का हिस्सा था खिलाड़ी

by Vikas Baghel
सितम्बर 27, 2022
in क्राइम, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

आज की तारीख में दुनियाभर में क्रिकेटरों को सम्मान दिया जाता है और पसंद भी किया जाता है, इसी कारण शायद क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। एक तरफ कुछ खिलाड़ी इस खेल के माध्यम से महान बन जाते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे खिलाडी भील होते हैं जो अपनी कुछ गलतियों की वजह से बदनाम भी हो जाते हैं।

क्रिकेटरों की बदनामी वाली इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ चुका है और वो नाम है नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने(Sandeep Lamichane) का।
संदीप पर हाल ही में यौन उत्पी़ड़न का आरोप लगा है, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED NEWS

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

जुलाई 11, 2026

लेकिन संदीप ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है और जल्द ही वतन वापसी की बात भी कही है।
नाबालिग द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किए जाने के बाद से पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर ने दूसरी बार फेसबुक पर लिखा कि वह उचित समय पर नेपाल वापस लौटेंगे। काठमांडू जिला न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए 19 दिन हो चुके हैं।

संदीप ने फेसबुक पर लिखा, “16 साल की उम्र में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल होना मेरा सौभाग्य है। यह कुछ ऐसा नहीं था जिसे मेरी थोड़ी सी मेहनत से कमाया जा सकता था। मैं हमेशा विश्व क्रिकेट में नेपाल का नाम ऊंचा रखने की इच्छा के साथ आगे बढ़ा हूं। मुझे अपनी मेहनत से नेपाल का नाम रौशन करने में गर्व महसूस हो रहा है।”

इसके अलावा, लामिछाने ने दावा किया, “मुझे अपने खिलाफ दर्ज शिकायत और बलात्कार के झूठे आरोप के बारे में पता चला। इससे न केवल मेरे मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित किया गया है।”

अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “इन सभी चीजों ने मुझे एक तरफ मानसिक रूप से प्रभावित किया और दूसरी तरफ, मुझे शारीरिक बीमारी से गुजरना पड़ा। इसलिए, मैंने फैसला किया कुछ समय के लिए खुद को आइसोलेशन में रखूंगा।”

हालांकि, लामिछाने हाल ही में पुलिस और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल दोनों के संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से जारी वारंट और उनके खिलाफ सार्वजनिक हुई शिकायत ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया था।

उन्होंने कहा, “मैं झूठे आरोपों के आधार पर एक अपराधी के चित्रण से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हुआ हूं, मुझे डॉक्टरों की सलाह से वापस सामान्य स्थिति में लाया गया है और मेरे स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और मैं जल्द से जल्द नेपाल लौटने की योजना बना रहा हूं। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।”

बता दें कि 17 वर्षीय एक लड़की ने लामिछाने पर 21 अगस्त को पूरे दिन काठमांडू और भक्तपुर में विभिन्न स्थानों पर ले जाने और काठमांडू के सिनामंगल के एक होटल में उसी रात यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

स्पिन गेंदबाज लामिछाने के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होनें 30 एकदिवसीय और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नेपाल का प्रतिनिधित्व किया है और दोनों प्रारूपों में क्रमशः 69 और 85 विकेट लिए हैं।

भारत में खेली जाने वाली विश्व प्रसिद्ध T20 लीग IPL की टीम दिल्ली केपिटल्स(Delhi capitals) ने भी इस खिलाड़ी पर भरोसा कर अपने खेमे में शामिल किया था।
2018,19 और 2020 के IPL के सीजन में दिल्ली की टीम ने संदीप को 20 लाख रूपए के उनके बेस प्राइस पर टीम में जो़ड़ा था लेकिन 2021 में संदीप ने बेस प्राइस 40 लाख कर दिया और टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया इसके अलावा किसी और टीम ने भी संदीप में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Tags: Cricket Newscricket news in hindinepal cricketsandeep lamichane
Share198Tweet124Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Next Post

28 सितंबर 2022: इन राशि वालों को होगा लाभ, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Rajasthan Politics: गहलोत को 'क्लीन चिट', तीन करीबियों को कारण बताओ नोटिस जारी,10 तक मांगा ये जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist