Tuesday, November 3, 2026 9:08 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » चुनाव » Exclusive: केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर से न्यूज़1 इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा की खास बात

Exclusive: केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर से न्यूज़1 इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा की खास बात

by Zeeshan Farooqui
21/02/2022

लखनऊ। न्यूज़1 इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर से खास बातचीत की, जिसमे उन्होंने चुनावों समेत कई अहम सवालों के जवाब दिए और बेबाकी से अपनी राय रखी। एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा सुप्रीमों को भी जमकर घेरा और यूपी में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ भी की।

न्यूज़1 इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर के ट्वीट “आतंकियों का अब्बूजान, समाजवादियों का भाईजान, इसलिए अखिलेश की बंद है ज़ुबान” पर सवाल पूछा की ये इशारा किस तरफ है। जिस का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अखिलेश जी से अहमदाबाद में 2008 में हुए ब्लास्ट पर सवाल किए थे, मास्टरमाइंड के संबंध सपा के साथ हैं। अखिलेश के परिवार के साथ आतंकी के संबंध जिस पर अखिलेश को इस बात का जवाब देना होगा कि आजमगढ़ आतंक का गढ़ क्यों बना? सपा का हाथ आतंकियों के साथ क्यों था? अखिलेश ने आतंकियों का संरक्षण किया और इसका कोई जवाब नहीं है अखिलेश यादव के पास। अखिलेश की अब बोलती बंद है, आतंकियों के अब्बूजान सपा के भाईजान हैं, इसीलिए अखिलेश की बंद है जुबान।”

निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी 2 दिन से जवाब नहीं दे पा रहे। इन्होंने 2012 में भी केस वापस लेने की बात कही। ये आतंकी पर नहीं, पुलिस पर कार्रवाई की बात कहते थे। 2013 में इन्होंने केस वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लिया और डबल बेंच ने कहा- केस वापस लोगे, पद्मभूषण दोगे। हाईकोर्ट ने इनको लताड़ लगाई थी। लेकिन अखिलेश ने आज भी ये काम बंद नहीं किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि नाहिद हसन, आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी अपराधी हैं। इनके नाम दंगा, आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। इनको अखिलेश की सपा ने संरक्षण दिया। अब यूपी की जनता को ये तय करना है कि यूपी को अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है या दंगाईयों के हाथ में यूपी को देना है।

RELATED NEWS

Anurag Thakur

Anurag Thakur Slams: वक्फ बिल पर अनुराग ठाकुर का जोरदार हमला… तुष्टीकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार

April 2, 2025
Uttar Pradesh

“जाति कैसे पूछ ली अखिलेश जी…” पूराना वीडियो शेयर कर अनुराग ठाकूर ने अखिलेश यादव से किया सवाल

July 31, 2024

➡️ आतंकियों के केस वापस लेती थी सपा सरकार

➡️ अखिलेश गरीबों का पेट भरने की बात कहते थे#AnuragThakurOnNews1india @AnuragChaddha @ianuragthakur @Anurag_Office @BJP4India @BJP4UP #News1indiatweet #AnuragThakur #unionminister pic.twitter.com/4OZpU4UKXs

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) February 21, 2022

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज़1 इंडिया के एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा के सवालों का जवाब देते हुए सपा को घेरा और कहा कि “उनसे पूछिए सॉफ्ट टेरेरिज्म क्या होता है? 2008 में अहमदाबाद में सीरिएल ब्लास्ट हुए, मोदी जी खुद धमाकों की जगह पर गए थे। एजेंसियों ने मोदी जी को आगाह किया था, बावजूद इसके गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी जी गए। इतना ही नहीं कमिश्नर ऑफिस, अस्पताल भी गए मोदी जी।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, बीजेपी सरकार ने काम किए है, आतंकियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए गए और अब जाकर आतंकियों को फांसी की सजा का ऐलान हुआ है। ये आतंक के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 26/11 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मनमोहन जी की कमजोर सरकार थी। बीजेपी ने कठोर कार्रवाई की मांग की थी और मोदी जी ने दुनिया के सामने आतंक का मुद्दा रखा। उन्होंने कहा, अब देश को इस बात को समझना होगा कि अखिलेश और उनकी पार्टी के लोग, सोनिया जी और उनकी पार्टी के लोग ही हैं जो आतंकियों के परिवारों को पास जाते हैं। आतंकियों के परिवारों से सहानुभूति जताते हैं और आतंकियों के लिए जोर-जोर से रोते हैं। ये आंसू बहाते हैं, तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “मैंने अखिलेश को फोटोग्राफ दिखाकर पूछा था कि आतंकी का पिता मुख्यमंत्री आवास पर गया था। क्या आतंकी का पिता बिरयानी खाने गया था या अखिलेश ने उसको बिरयानी के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि आतंकी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि आतंकी का बेटा सपा का नेता है। उसका दूसरा बेटा भी ISIS में शामिल हो गया। सपा ने SIMI पर भी बैन का विरोध किया। जबकि मोदी जी ने SIMI-इंडियन मुजाहिदीन की कमर तोड़ी। अखिलेश और सपा आतंक का समर्थन करते हैं और आतंकवादियों का संरक्षण देते है। जबकि मोदी जी और योगी जी ने आतंक की कमर तोड़ी और आतंकवाद के खिलाफ जोरी टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

वही बीजेपी सरकार की तारीफ़ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने विकास की लंबी लकीर खींच दी है। यूपी आज नौंवी नहीं दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। 5 साल में यूपी दूसरे नंबर पर आ गया। 43 लाख लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए। डेढ़ करोड़ घरों में पहली बार बिजली पहुंचाई। 4-4 LED बल्ब दिए, गैस सिलेंडर दिया। 5 करोड़ घरों तक शौचालय पहुंचाए गए। अगले पांच साल में और गरीबों को घर देंगे। हम अपने भाषणों में उपलब्धियों को गिनाते हैं।यूपी की जनता बहुत समझदार है। दंगा, आतंक मुक्त प्रदेश बीजेपी ही देगी। डबल इंजन सरकार ही ये काम कर सकती है।

बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी, योगी ने किसानों का उत्थान किया। हमने 5 साल पहले संकल्प लिया था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ हुआ और किसानों का ये कर्ज माफ योगी जी ने किया। किसान सम्मान निधि से 37 हजार करोड़ भेजे गए। मोदी जी ने किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा। छोटे, सीमांत किसानों को भरपूर मदद मिली। यूपी में गेहूं, धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। गेहूं, धान का डेढ़ गुना ज्यादा दाम दिया और गेहूं, धान की खरीद भी दोगुनी की गई। गन्ना किसान का 25 हजार करोड़ बकाया था जो अखिलेश छोड़कर गए थे। योगी जी ने 1 लाख 60 हजार करोड़ का भुगतान किया। अब आगे 14 दिन में गन्ना किसान का भुगतान होगा और अगर भुगतान में देरी होती है तो ब्याज के साथ पैसा मिलेगा। ऐसा आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।

➡️ मोदी जी, योगी ने किसानों का उत्थान किया

➡️ हमने 5 साल पहले संकल्प लिया था

➡️किसानों का कर्ज माफ करने का संकल्प लिया था

➡️ 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ हुआ@BJP4UP @kpmaurya1 @myogiadityanath @Anurag_Office @drdineshbjpb #AnuragThakurOnNews1india pic.twitter.com/biSovpEK5f

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) February 21, 2022

एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्ढा ने जब केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर से यूपी विधानसभा के चुनावों पर सवालों किया तो जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2 चरणों में सपा की हालत खराब हो गई। अखिलेश ज्यादा आत्मविश्वास दिखा रहे हैं, बड़ी-बड़ी बात करते हैं। 2 राउंड में सेंचुरी लगाने की बात करते थे, अखिलेश कहते थे करहल में पर्चा भरके चला जाऊंगा। लेकिन जब अखिलेश को अहसास हुआ कि वो चुनाव में हार रहे है तो नेता जी को मैदान में ले आए। अखिलेश ने 5 साल में नेता जी को याद नहीं किया और फिर मुलायम से ही अखिलेश को सभा करवानी पड़ी। पांच साल पिता को अखिलेश ने याद नहीं किया और मुलायम जी खुद अपने बेटे का ही नाम भूल गए। जनता ने ये सबकुछ अपनी आंखों से देखा, जो पिता की चिंता नहीं करता उसे वोट नहीं मिलेगा। जिसे परिवार की चिंता नहीं, उसे वोट नहीं मिलेगा।

पूरा इंटरव्यू देखे-

Related Posts

Anurag Thakur

Anurag Thakur Slams: वक्फ बिल पर अनुराग ठाकुर का जोरदार हमला… तुष्टीकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार

April 2, 2025
Uttar Pradesh

“जाति कैसे पूछ ली अखिलेश जी…” पूराना वीडियो शेयर कर अनुराग ठाकूर ने अखिलेश यादव से किया सवाल

July 31, 2024
Rahul Gandhi VS Anurag Thakur

“कुछ लोग ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं…” राहुल गांधी और अनुराग ठाकूर के बीच संसद में हुई तीखी बहस

July 30, 2024
Smriti Irani, Anurag Thakur, Modi Cabinet 3.0, Drop former minister List, Chirag Paswan

PM Oath Ceremony : मोदी की नई कैबिनेट पर सभी की नज़रें टिकीं, जानें किसका कटा पत्ता  

June 9, 2024
Anurag Thakur countered on Charanjit Singh Channi statement, said- Congress always raises questions on the capability of the army... Poonch Terrorist Attack

चन्नी के बयान पर Anurag Thakur का पलटवार, कहा- Congress हमेशा सेना की काबिलियत पर सवाल उठाती है… 

May 5, 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 Live: News1india के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा की सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से खास बातचीत

July 15, 2024
PM Suryodaya Yojana

PM Suryodaya Yojana: 300 युनिट मुफ्त बिजली देने की योजना को मिली मंजूरी, 1 करोड़ परिवारों को होगा इससे लाभ

February 29, 2024
ANURAG THAKUR

मिमिक्री विवाद को लेकर विपक्ष पर अनुराग ठाकुर का तंज, अपमानित करने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ी

December 20, 2023

Protesting Wrestlers: क्या होगा अब आगे इस विवाद का अंजाम? दौरे से पहले पहलवानों की मांगों का समाधान कर सकते है पीएम मोदी

June 7, 2023

Wrestlers Protest: सरकार के तरफ से बातचीत के प्रस्ताव पर अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे पहलवान

June 7, 2023
Next Post

रोड शो के दौरान प्रिंयका का भाजपा पर तंज, कहा - तमाम सरकारी पद खाली होने के बावजूद आखिर यूपी में इतनी बेरोजगारी क्यों है ?

बनारस में आज शाम चुनावी हुंकार भरेंगे- अमित शाह

अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, जो गौशालाएं बनी थीं उसमें गायें भूखी मर रही हैं, बाबजी बता रहे थे की हम यूपी को सुधार देंगे

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 2, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

November 3, 2026
Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India